फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan panjshir valley unidentified military planes hited taliban positions

पंजशीर में जंग जारी: अज्ञात सैन्य विमानों ने तालिबान के ठिकानों पर किया हमला, नॉर्दन अलायंस बोला- आखिरी सांस तक लड़ेंगे

Tue, 07 Sep 2021 08:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 08:55 AM IST
सार

अफगानिस्तान के पंजशीर समेत सभी प्रांतों पर तालिबान कब्जा करने का दावा भले ही कर रहा हो, लेकिन पंजशीर में अब जंग खत्म नहीं हुई है। पंजशीर में तालिबान को निशाना बनाकर अज्ञात सैन्य विमानों से हमला किया जा रहा है। वहीं, नॉर्दन अलायंस का कहना है कि आखिरी दम तक हार नहीं मानेंगे। 

विज्ञापन
Afghanistan panjshir valley unidentified military planes hited taliban positions
पंजशीर पर तालिबान का कब्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तालिबान ने विरोधियों के कब्जे वाले आखिरी प्रांत पंजशीर को नियंत्रण में लेने का दावा भले ही कर रहा हो, लेकिन जंग अभी बाकी है। पंजशीर घाटी में लगातार गोले-बारूदों की आवाज सुनाई देने की खबरें आ रही हैं। तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर अज्ञात सैन्य हमले किए जा रहे हैं। तालिबान का विद्रोही गुट नॉर्दन अलायंस ने दावा किया है कि जंग अभी जारी है। युद्ध का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने कहा कि हम तबतक हार नहीं मानेंगे जब तक हमारी सांसें चलती रहेंगी। नॉर्दन अलायंस के लड़ाके तालिबान को चुनौती दे रहे हैं।

विज्ञापन


पंजशीर के लड़ाकों ने पाकिस्तान के विमान को मार गिराया
 नॉर्दन अलायंस की अगुआई कर रहे अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह और तालिबान विरोधी अहमद शाह मसूद के बेटे कर अहमद मसूद ने कहा था कि नॉर्दन अलायंस खून की आखिरी बूंद तक लड़ता रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पंजशीर के लड़ाकों ने पाकिस्तान के फाइटर विमान को मार गिराया है। इससे पहले खबरें थीं कि पंजशीर के लड़ाकों पर तालिबान ने पाकिस्तानी जेट विमान से हमला किया, जिसमें बड़ी संख्या में नॉर्दन अलायंस के सैनिकों के मारे जाने की खबर थी। 
विज्ञापन


पंजशीर के गवर्नर हाउस पर तालिबानी झंडा फहराने का एक वीडियो जारी किया
इससे पहले तालिबान के लड़ाके सोमवार को पंजशीर के आठ जिलों पर कब्जा करने का दावा किया था। बड़ी संख्या में तालिबानी लड़ाके पंजशीर में घुसकर विद्रोही गुट को खत्म करने का दावा किया और गवर्नर ऑफिस के बाहर तालिबान ने अपना झंडा फहरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि नेशनल रेसिस्टेंस फ्रंट ऑफ अफगानिस्तान (एनआरएफए) का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद और पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह पड़ोसी मुल्क ताजिकिस्तान भाग गए हैं। वहीं मसूद ने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन इसके अलावा कोई ब्योरा नहीं दिया। मसूद ने कहा कि तालिबान का जीत का दावा झूठा है और हमारी जंग जारी है। उन्होंने लोगों से पूरे अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ विद्रोह करने की अपील की।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजशीर पर नियंत्रण करने में तालिबान को पाकिस्तान की वायुसेना और ड्रोन की भरपूर मदद मिली। तालिबानी लड़ाकों ने रातोंरात पंजशीर के आठ जिलों पर कब्जा कर लिया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही आईएसआई चीफ फैज हमीद काबुल पहुंच कर तालिबानियों के साथ ऑपरेशन में जुट गया। रविवार को भारी बमबारी के बाद अंतत: पंजशीर पर तालिबान का कब्जा हो गया। बताया जाता है हवाई हमले के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति सालेह तजिकिस्तान भाग गए।


जंग के जंजाल से निकला देश : तालिबान
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के विरोध का आखिरी किला भी फतह कर लिया है। आखिरकार देश जंग के भंवर से बाहर आ गया है। हमारी जनता को शांति और स्वतंत्रता का खुशहाल जीवन मिलेगा। मुजाहिद ने पंजशीर के लोगाें को भरोसा दिलाया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed