{"_id":"6171638d8de22334491ce172","slug":"afghanistan-pakistan-foreign-minister-qureshi-and-isi-chief-hamid-reached-kabul-will-consult-with-the-taliban-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: पाक विदेश मंत्री कुरैशी व आईएसआई प्रमुख हामिद पहुंचे काबुल, तालिबान सरकार से करेंगे मशवरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: पाक विदेश मंत्री कुरैशी व आईएसआई प्रमुख हामिद पहुंचे काबुल, तालिबान सरकार से करेंगे मशवरा
Thu, 21 Oct 2021 06:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:26 PM IST
सार
तालिबान व पाकिस्तान के रिश्ते पहले से मधुर हैं। देखना होगा पाकिस्तान तालिबान की नई सरकार को किस तरह से वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाता है।
विज्ञापन
मुल्ला गनी बरादर के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी
- फोटो : Pakistan Foreign Office
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी व खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख ले. जन. फैज अहमद हामिद तालिबान की अंतरिम सरकार के मंत्रियों से मशवरे के लिए गुरुवार को काबुल पहुंचे।
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्रालय के अनुसार एक दिनी दौरे के दौरान पाक प्रतिनिधि मंडल अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात करेगा। इसके अलावा वह काबुल में अफगान नेताओं से भी मुलाकात करेगा। काबुल एयरपोर्ट पहुंचने पर मुत्ताकी ने पाक प्रतिनिधि मंडल की अगवानी की। दोनों देशों के बीच बातचीत का विषय द्विपक्षीय संबंधों के अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
तालिबान व पाकिस्तान के रिश्ते पहले से मधुर हैं। देखना होगा पाकिस्तान तालिबान की नई सरकार को किस तरह से वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने में मान्यता दिलाने के प्रयास करता है। बार बार यह दावा किया जा रहा है कि इस बार का तालिबान पूर्व की तरह हिंसक व बर्बर नहीं रहेगा। हाल में उसने कहा है कि वह बच्चियों को स्कूल भेजने की जल्द इजाजत देगा।
विज्ञापन