फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan news in hindi: American forces attacked carry out airstrikes on the Taliban

अफगानिस्तान : अमेरिकी बलों ने तालिबान पर किए हवाई हमले

Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेलमंद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेलमंद Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan news in hindi: American forces attacked carry out airstrikes on the Taliban
अमेरिकी वायुसेना - फोटो : US Air Force

अमेरिकी बलों ने अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान के हमले का शिकार हुए अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों के समर्थन में कई हवाई हमले किए। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल सोनी लेगेट ने बताया कि हेलमंद में तालिबान के हालिया हमले अमेरिका-तालिबान समझौते के अनुरूप नहीं हैं और ये अंतर-अफगान शांति वार्ता को कमजोर करते हैं। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान सुरक्षा बलों पर हुए हमले के बाद अमेरिका की जवाबी कार्रवाई
कर्नल लेगेट ने कहा कि अमेरिकी हवाई हमले फरवरी में हुए समझौते का उल्लंघन नहीं करते हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के कमांडर जनरल स्कॉट मिलर के हवाले से कहा, तालिबान को हेलमंद प्रांत में अपनी आक्रामकता और देशभर में अपनी हिंसात्मक गतिविधियां तत्काल रोकने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अमेरिकी बल तालिबान हमले का शिकार अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को समर्थन देते रहेंगे। हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में और इसके आस पास सोमवार को मुठभेड़ के बाद अमेरिकी हमलों की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed