{"_id":"5fa00901651ac570704404d9","slug":"afghanistan-kabul-university-terrorist-attack-19-killed-12-wounded-all-three-attackers-killed-afghan-interior-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में आतंकी हमला: काबुल यूनिवर्सिटी में बुक फेयर में फायरिंग, 19 छात्रों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में आतंकी हमला: काबुल यूनिवर्सिटी में बुक फेयर में फायरिंग, 19 छात्रों की मौत
Mon, 02 Nov 2020 06:56 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
kabul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को आतंकवादियों की फायरिंग में करीब 19 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। काबुल यूनिवर्सिटी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में शामिल तीन बंदूकधारियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के हवाले दी गई जानकारी के मुताबिक काबुल यूनिवर्सिटी में लगे बुक फेयर में घुसकर तीन बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थीं। इस हमले में 19 छात्रों की मौत हुई है और 12 घायल हैं।
विज्ञापन
19 killed, 12 wounded in Kabul University attack. All three attackers killed, says spokesman for Afghan Interior Ministry: TOLONews#Afghanistan
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 2, 2020
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के उत्तरी गेट पर धमाका होने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। न्यूज चैनलों पर चल रही फुटेज में कई छात्र यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर बचने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। सुरक्षा बल अंदर फंसे छात्रों को निकाल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी को मार गिराया गया है। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वहीं सरकार ने काबुल विश्वविद्यालय पर हुए हमले के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं काबुल विश्वविद्यालय में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और घायलों के परिवारों के साथ है। हम आतंकवाद के खिलाफ अफगानिस्तान के बहादुर संघर्ष का समर्थन करना जारी रखेंगे।