{"_id":"6395ff819ccf6732e578fc78","slug":"afghanistan-border-forces-open-fire-in-pakistan-balochistan-province-many-killed-injured-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Afghan Tension: बलूचिस्तान प्रांत में अफगान सीमा बलों ने की गोलीबारी, छह की मौत, 17 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Afghan Tension: बलूचिस्तान प्रांत में अफगान सीमा बलों ने की गोलीबारी, छह की मौत, 17 घायल
Sun, 11 Dec 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:34 PM IST
सार
पाकिस्तान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काबुल में अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलूचिस्तान के चमन जिले में रविवार को अफगानितानी सीमा सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई। इस दौरान छह पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और करीब 17 घायल हो गए। जानकरी के मुताबिक, अफगान बलों की गोलीबारी में तोपखाने और मोर्टार सहित भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पाकिस्तान के सीमा बलों ने जवाबी गोलीबारी की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काबुल में अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फायरिंग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
घटना ऐसे वक्त हुई है, जब पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी बलों ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (IS-K) के चार आतंकवादियों को अफगान सीमा के करीब ढेर कर दिया था। पिछले महीने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में सीमा पार के कुछ अफगानों ने एक सड़क के निर्माण के विवाद को लेकर गोलियां चला दी थीं, इस दौरान दो बच्चों और तीन अर्धसैनिक सैनिकों सहित आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन