फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Bomb Blast 4 children killed in two blasts in Afghanistan Latest News Update

बम विस्फोट: एक दिन में दो धमाकों से दहला अफगानिस्तान, चार बच्चों की मौत, एक घायल

Thu, 25 Nov 2021 09:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Nov 2021 09:45 PM IST
सार

विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
Afghanistan Bomb Blast 4 children killed in two blasts in Afghanistan Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अफगानिस्तान में गुरुवार को दो धमाके होने की खबर है। बताया जा रहा है कि पहला धमाका सुबह हुआ, इसमें चार बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। वहीं, दूसरा धमाका देश की राष्ट्रीय राजधानी काबुल में स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:15 बजे पुलिस जिला-2 के करता परवन इलाके में एक व्यस्त ट्रैफिक सर्कल में बम धमाका हुआ। धमाका एक नागरिक वाहन में हुआ। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अफगान मंत्रालय के प्रवक्ता कारी सईद खोस्ती इंटीरियर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


तालिबान सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि विस्फोट की वजह से आसमान में घना धुआं छा गया। इससे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को उत्तरी तखर प्रांत की राजधानी तालुकान के बाहरी इलाके में कुछ विस्फोटकों के फटने से चार बच्चों की मौत हो गई थी और एक बच्चा घायल हो गया था। विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed