Afghanistan Hotel Blast: अफगानिस्तान के काबुल शहर के एक होटल में धमाका, कई लोगों के मारे जाने की संभावना
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहर-ए-नवा इलाके में सोमवार को एक होटल में भीषण बम धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक हमले में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया। एनजीओ के अनुसार 20 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें 7 की मौत हो चुकी थी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहर-ए-नवा इलाके में सोमवार को एक होटल में भीषण बम धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक हमले में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया। एनजीओ के अनुसार 20 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें 7 की मौत हो चुकी थी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहर-ए-नवा इलाके में सोमवार को एक होटल में भीषण बम धमाका हुआ। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में विशेष रूप से चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया। धमाके में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। विस्फोट से दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं। मामले में एक एनजीओ ने बताया कि उनके सर्जिकल केंद्र में 20 घायलों को लाया गया, जिनमें से 7 लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे।
अधिकारियों ने कहा कि धमाके के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं घायल लोगों को निकटस्थ अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के कारण इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:- जेल में इमरान खान पर सैकड़ों पाबंदिया?: दावा- तीन महीने से अलग जेल में रखा, वकीलों से भी मिलने की अनुमति नहीं
घायलों में चार महिला और एक बच्चा शामिल
बता दें कि घायलों में चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। चीनी मीडिया के अनुसार, इस हमले में दो चीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है। काबुल सुरक्षा कमान के प्रवक्ता खालिद जादरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि धमाका शहर के चौथे जिले की फ्लावर स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और धमाके की प्रकृति की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
ये भी पढ़ें:- अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने से रोक पाएगा यूरोप: हमला हुआ तो नाटो का क्या होगा, डेनमार्क की तैयारी कैसी?
घमाके के सटीक कारण को लेकर जांच जारी
अफगानिस्तान के इंटीरियर मिनिस्ट्री के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि धमाके के कारण मौतें और चोटें हुई हैं। दूसरी ओर धमाके के सटीक वजह की अभी जांच की जा रही है। वहीं अफगानिस्तान के स्थानीय टीवी चैनल की फुटेज में देखा गया कि सड़क पर लोग दौड़ रहे थे और पीछे धुआं और धूल उठ रही थी। अभी तक धमाके में हुए मारे गए और घायल लोगों का विवरण नहीं मिला है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.