फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Imran Khan party claims he has been kept in solitary confinement for three months News In Hindi

जेल में इमरान खान पर सैकड़ों पाबंदिया?: दावा- तीन महीने से अलग जेल में रखा, वकीलों से भी मिलने की अनुमति नहीं

Mon, 19 Jan 2026 08:08 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 08:08 PM IST
सार

क्या जेल में बद से बदतर जीवन जी रहे पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान? ऐसा सवाल इसलिए खड़ा हो हा है, क्योंकि  इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने दावा किया है कि इमरान खान को तीन महीने से अलग जेल में रखा गया है। यहां तक कि उन्हें अपने कानूनी वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही।

विज्ञापन
Pakistan Imran Khan party claims he has been kept in solitary confinement for three months News In Hindi
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इमरान खान को तीन महीने से अलग जेल (सोलिटरी कंफाइनमेंट) में रखा गया है और उन्हें अपने कानूनी वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। इमरान खान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोमवार को उनकी पार्टी ने यह दावा किया। 

विज्ञापन

पीटीआई ने कहा कि लंबे समय तक अलग जेल में रखने को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत हानिकारक और अमानवीय माना जाता है। पार्टी ने कहा कि खान को जेल मैनुअल में तय बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जो उनके अप्रैल 2022 में सरकार गिरने के बाद शुरू हुए।

विज्ञापन


जेल में उनकी बैठकों पर लगाया प्रतिबंध
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने, सेना समर्थित शहबाज शरीफ सरकार ने उनके सभी जेल मीटिंग्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि खान ने चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (सीडीएफ) फील्ड मार्शल असिम मुनीर के खिलाफ बयान दिया था। 4 दिसंबर को अपनी बहन से मिलने के बाद खान ने सोशल मीडिया पर कहा था कि असिम मुनीर मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने से रोक पाएगा यूरोप: हमला हुआ तो नाटो का क्या होगा, डेनमार्क की तैयारी कैसी?


खान की पार्टी ने क्या-क्या दावा किया?
इमरान खान को लेकर उनकी पार्टी का कहना है कि पूर्व पीएम को पूरी तरह अलग कर रखा गया है और उन्हें वकीलों और परिवार से मिलने का अधिकार नहीं दिया गया, जो किसी भी कैदी का संवैधानिक अधिकार है। पार्टी ने सरकार से तुरंत वकीलों और परिवार को उनसे मिलने की अनुमति देने की मांग की है। पीटीआई ने यह भी कहा कि फरवरी 2024 के आम चुनाव में उनके अनुसार उनकी पार्टी का जनादेश चोरी कर पीएमएल-एन और पीपीपी को सत्ता में लाया गया और इसलिए वे आठ फरवरी को विशाल प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश का दावा, अल्पसंख्यकों से जुड़ी ज्यादातर घटनाएं आपराधिक, हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल

मुनीर को लेकर खान ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट में असिम मुनीर पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि असिम मुनीर एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति हैं, जिनकी नैतिक गिरावट ने पाकिस्तान के संविधान और कानून के शासन को पूरी तरह ढहा दिया है, जिससे हर पाकिस्तानी के बुनियादी अधिकार असुरक्षित हो गए हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed