{"_id":"611a6b5e8ebc3e42ef71f7ea","slug":"afghanistan-army-aircraft-crashed-in-uzbekistan-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: उज्बेकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अफगान सेना का विमान, अवैध तरीके से हुआ था दाखिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हादसा: उज्बेकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अफगान सेना का विमान, अवैध तरीके से हुआ था दाखिल
Mon, 16 Aug 2021 07:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:12 PM IST
सार
अफगानिल्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बीच अफगान सेना का एक विमान उज्बेकिस्तान में दुर्घटना का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
अफगानिस्तान में सत्ता के संकट के बीच हादसे भी चिंता का सबब बन गए हैं। वहीं, खबर मिली है कि अफगानिस्तान की सेना का एक विमान उज्बेकिस्तान में हादसे का शिकार हो गया है। समाचार एजेंसी ने एएनआई ने एएफपी के हवाले से यह खबर दी है। एक ओर लोग देश छोड़ने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दे रहे हैं।
विज्ञापन
Afghan military plane crashes in Uzbekistan: AFP
— ANI (@ANI) August 16, 2021
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अफगानिस्तानी सेना का यह विमान गैरकानूनी तरीके से उज्बेकिस्तान की सीमा में दाखिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि देश के दक्षिणी प्रांत सुरखोनडरयो में अफगानिस्तानी सेना का एक विमान हादसे का शिकार हुआ है।
विज्ञापन