फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   afghanistan acting pm mullah appeals government employees for back to work

तालिबान राज: अफगान पीएम हसन अखुंद ने सरकारी कर्मचारियों से की काम पर लौटने की अपील

Fri, 10 Sep 2021 04:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल/पेशावर।
एजेंसी, काबुल/पेशावर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 04:21 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री अखुंद ने कहा कि देश में सुरक्षा की पूरी गारंटी, खूनी खेल का वक्त खत्म और अब नया देश तैयार करना है।

विज्ञापन
afghanistan acting pm mullah appeals government employees for back to work
Mullah Mohammad Hassan Akhund, taliban pm, Akhund - फोटो : ani

विस्तार

अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्लाह मोहम्मद हसन अखुंद ने पिछली सरकार के सभी सरकारी कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। दावा किया है कि काम पर लौटने वाले कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन


अखुंद ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ये भी कहा है कि खूनी खेल का समय खत्म हो चुका है। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को दोबारा तैयार करने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।
विज्ञापन


अखुंद ने कहा कि अफगानिस्तान ने बीते दो दशक में भारी कीमत चुकाई है। हम सभी को एकजुट होकर नए अफगानिस्तान की नींव डालनी है। 

अगले तीन दिन में शुरू होगा एयरपोर्ट
तालिबान ने कहा है कि कतर और तुर्की से आईं तकनीकी टीमें हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शुरू करने में लगी हुई है। उम्मीद है कि अगले तीन दिन में ये एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। अखुंद ने कहा है कि नई सरकार किसी भी कर्मचारी को किसी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। वे काम पर लौटेंगे तो स्थितियां सामान्य होंगी और समय के साथ सबकुछ बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed