अफगानिस्तान : दोपहर की नमाज के बाद मदरसे में बम धमाका, 16 लोगों की मौत, 27 घायल
समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर बम धमाका हुआ। यह धमाका जहदिया मदरसे में उस वक्त हुआ, जब लोग दोपहर की नमाज कर चुके थे। धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ।अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी।
तालिबान के अधिकारी का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए बम धमाके में कम से कम दस छात्रों की मौत हो गई। हमले की अब तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट के बारे में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
At least 27 students (aged 9-15 years old) were killed and 30 others wounded in a bombing at a religious school in Afghanistan’s Samangan province.
विज्ञापन विज्ञापन
A new generation is being slaughtered and destroyed once again. Gut-wrenching.pic.twitter.com/aWzi88WFpG — Shabnam Nasimi (@NasimiShabnam) November 30, 2022
15 अगस्त 2021 के बाद से दोबारा अफगानिस्तान तालिबान के नियंत्रण में है। तालिबान लगातार देश में शांति का दावा करता रहा है, लेकिन हमलों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। बीते दिनों अफगानिस्तान में एक मोर्टार शेल फटने के धमाका हुआ था। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल बताए गए थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक यह धमाका एक आतंकवादी हमला नहीं था।