फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghan Taliban supreme leader's aide holds talks with Pak FM Jilani; discuss key issues

Pakistan: तालिबानी नेता के करीबी की पाकिस्तान के विदेश मंत्री से बात, आतंकवाद को लेकर दोनों देशों में ठनी

Thu, 04 Jan 2024 08:17 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 08:17 PM IST
सार

अफगान तालिबान के सर्वोच्च नेता के करीबी ने पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी से चर्चा की, इस दौरान दोनों देशों के बीच आतंकवाद को लेकर बढ़ रही तनातनी को थामने की कोशिश की गई हैं। 

विज्ञापन
Afghan Taliban supreme leader's aide holds talks with Pak FM Jilani; discuss key issues
पाकिस्तान में बढ़ी आतंकी घटनाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तकरार बढ़ती जा रही है। इसको थामने के लिए अफगान तालिबान के सर्वोच्च नेता के एक करीबी सहयोगी ने पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी सहित पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की हैं। सीमा पार आतंकवाद पर दोनों के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति और सुरक्षा सहित आपसी मुद्दों पर भी चर्चा की गई हैं। विदेश कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, जिलानी ने अफगानिस्तान के साथ निरंतर जुड़ाव और पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए चिंता के सभी मुद्दों को संबोधित करने के महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन


पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि देश की सुरक्षा स्थिति 2014 जैसी ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल देश भर में आत्मघाती हमलों की दर में 93 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिबंधित संगठन टीटीपी ने हाल ही में अपने हमले के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उसने पिछले साल अकेले दिसंबर में पाकिस्तान में 60 से अधिक हमले किए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश विभाग ने कहा कि अफगान प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई बातचीत में व्यापार मुद्दों और अफगानों के लिए नए सीमा बिंदु खोलने के अलावा टीटीपी और अवैध अफगानों का मुद्दा प्रमुख था। एक अधिकारी ने कहा कि लेकिन दोनों पक्षों के बीच विश्वास की कमी के कारण टीटीपी के मुद्दे का जल्द समाधान होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंद के साथ मुल्ला शिरीन के संबंधों के कारण यह यात्रा अभी भी खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीपी की घुसपैठ से निपटने के लिए अफगान तालिबान की प्रतिक्रिया से घबराकर, पाकिस्तान ने पिछले अक्तूबर में अवैध रूप से रह रहे सभी लगभग 1.7 मिलियन अफगानों को निष्कासित करने की घोषणा की। आंतरिक मंत्रालय ने इस सप्ताह सीनेट को बताया कि नवंबर में शुरू किए गए अवैध विदेशियों के खिलाफ अभियान में अब तक पांच लाख से अधिक अफगानों को वापस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed