फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   afghan refugees in pakistan feel heat of rising tension with in india

भारत से दोस्ती के चलते अफगान शरणार्थियों को पाकिस्तान में सुननी पड़ रही गालियां

Mon, 03 Oct 2016 07:44 PM IST
एजेंसी/ काबुल
एजेंसी/ काबुल Updated Mon, 03 Oct 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
 afghan refugees in pakistan feel heat of rising tension with in india
- फोटो : file photo

पाकिस्तान में अफगान शरणार्थी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और रोजमर्रा की जिंदगी व बाजार में दुर्व्यवहार की वजह से देश छोड़ने के मूड में हैं। भारत के साथ अफगानिस्तान के मजबूत रिश्तों की वजह से इस शरणार्थियों को पाकिस्तान में गालियां सुननी पड़ रही है। पहले तो पाकिस्तानी इन्हें ‘काबुली’ कहकर बुलाते थे लेकिन जब से भारत और अफगानिस्तान की दोस्ती और प्रगाढ़ हुई हैं, पाकिस्तानियों ने हदें पार कर दी हैं। अब पाकिस्तानियों ने अफगान शरणार्थियों को ‘हिंदू’ कहकर बुलाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों का एक परिवार पेशे से दर्जी है, उसके मुखिया समिहुल्लाह ने देश छोड़ने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि बाजार में उन्हें लगातार दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उत्तरी पाकिस्तान के शहर मनशेहरा में शरणार्थियों के परिवार में जन्में समिहुल्लाह और उनके परिवार के लोगों को कभी पाकिस्तान की नागरिकता नहीं मिली और हमेशा उन्हें अफगान माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदसलूकी से आजिज आए अफगान शरणार्थी

 afghan refugees in pakistan feel heat of rising tension with in india

​लेकिन जब से भारत के साथ अफगानिस्तान के रिश्ते मजबूत हुए उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं क्योंकि ज्यादातर पाकिस्तानियों का मानना है कि भारत हमारा दुश्मन हैं औरदोनों परमाणु संपन्न देशों में तलखियां बढ़ने से हाल के दिनों में उनके रवैये में और कठोरता आई है। समिहुल्लाह ने कहा, ‘अफगानों को पाकिस्तान में ‘काबुली’ नाम से पुकारते हैं। लेकिन जब से भारत के साथ अफगानिस्तान का आर्थिक करार हुआ है तब से पाकिस्तानियों ने हमें ‘हिंदू’ कहना शुरू कर दिया है। मेरी तरह ही हर अफगानियों को यहां दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।’

32 वर्षीय समिहुल्लाह ने दो शादी की है। उसकी एक अफगानी और एक पाकिस्तानी पत्नी है। इसके बावजूद वह उन हजारों लोगों के साथ रह रहा है, जिन्हें अफगान जाना है और वे काबुल के नजदीक शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed