{"_id":"5e5b376f8ebc3ec7b70dd0d6","slug":"afghan-conflict-donald-trump-threatens-taliban-if-something-goes-wrong-us-army-will-go-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान से डील के बाद ट्रंप की धमकी- अगर कुछ खराब होता है तो हम वापस जाएंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान से डील के बाद ट्रंप की धमकी- अगर कुछ खराब होता है तो हम वापस जाएंगे
Sun, 01 Mar 2020 09:47 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर मुहर लगने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह जल्द ही तालिबान के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि उन्होंने जो कहा वे उस पर अमल करेंगे, वे आतंकवादियों का खात्मा करेंगे। वे कुछ बहुत बुरे लोगों का खात्मा करेंगे। वे इस लड़ाई को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
ट्रंप का यह बयान तब आया है जब कुछ घंटों पहले अमेरिका और तालिबान ने दोहा में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत अमेरिका 14 माह के अंदर अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुला लेगा।
विज्ञापन
ट्रंप की तालिबान को खुली धमकी
हालांकि उन्होंने तालिबान को धमकी देते हुए कहा कि मुझे सच में लगता है कि तालिबान यह दिखाना चाहता है कि वह वक्त की बर्बादी नहीं कर रहा है। अगर कुछ खराब होता है तो हम वापस जाएंगे। मैं लोगों को बता दूं कि हम वापस जाएंगे और हम इतनी तेजी से वापस जाएंगे तथा इतने सैनिकों के साथ वापस जाएंगे कि किसी ने कभी नहीं देखा होगा। मुझे उम्मीद है कि इसकी जरूरत न पड़ें।
विज्ञापन
तालिबान यह समझौता चाहता था: ट्रंप
एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि तालिबान यह समझौता चाहता था। उन्होंने कहा कि तालिबान यह चाहता था। (अफगानिस्तान के) राष्ट्रपति अशरफ गनी इसमें काफी हद तक शामिल रहे जैसा कि आप जानते ही हैं और अब वह तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान ने पक्का वादा किया है।
ट्रंप ने कहा कि हम क्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या 8,000 से 8,600 तक कम कर रहे हैं और फिर हम भविष्य में सही वक्त आने पर अंतिम निर्णय लेंगे। यह बहुत ही साहसी समझौता है। काफी बातचीत की गई। वे कई वर्षों से इसे करना चाह रहे थे।
अब वक्त आ गया है कि अपने लोगों को घर वापस लाया जाए: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध कोई और लड़े, खासतौर से उस क्षेत्र के देश यह लड़ाई लड़ें। हमें अफगानिस्तान में आतंकवादियों का सफाया करने में बड़ी सफलता मिली लेकिन इतने वर्षों के बाद अब वक्त आ गया है कि अपने लोगों को घर वापस लाया जाए। हम अपने लोगों को घर लाना चाहते हैं।
हमारे सैनिक दुनिया के सबसे महान योद्धा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को हर चीज की जानकारी दी गई है। अफगानिस्तान में अभी अमेरिका के करीब 13000 सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में बहुत लंबा सफर रहा। उन्होंने कहा कि यह बहुत लंबा सफर रहा। हर किसी के लिए यह मुश्किल सफर रहा। हम व्यापक तौर पर कानून प्रवर्तक समूह हैं। हमारे सैनिक लड़ाके हैं। वे दुनिया के सबसे महान योद्धा हैं।
हमने हजारों आतंकी मारे, अब अन्य देश करें मदद: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आपको पता है कि हमने सीरिया तथा इराक में आईएस को 100 फीसदी तबाह कर दिया। हमारे पास हजारों कैदी हैं। हमने हजारों आईएस आतंकवादियों को मारा तथा इसी तरह अफगानिस्तान में किया। लेकिन अब यह वक्त है कि कोई और यह काम करें और यह तालिबान होगा तथा आसपास के देश होंगे। अफगानिस्तान के आसपास कई देश हैं जो मदद कर सकते हैं। हम 8,000 मील दूर हैं।
हमने आतंकवाद के संबंध शानदार काम किया: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि समझौते पर कैसे अमल होता है। हमें उम्मीद है कि इस पर अच्छी तरह से अमल होगा। मुझे लगता है कि यह करने में उनका बड़ा फायदा है लेकिन उन्हें आतंकवादियों का खात्मा करना होगा। हमने आतंकवाद के संबंध में जो काम किया, वह बेहद शानदार है तथा अब वक्त है कि हमारे लोग घर लौटें।