फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Admissions give to the elderly in South Korea schools due to the lack of children

बच्चों की घटती संख्या इस देश के लिए बनी मुसीबत, कमी पूरी करने बुजुर्ग जा रहे स्कूल

Mon, 29 Apr 2019 12:06 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Admissions give to the elderly in South Korea schools due to the lack of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरिया में लगातार घट रही बच्चों की दर के कारण स्कूलों में बुजुर्गों को दाखिला दिया जा रहा है। साउथ कोरिया में बाल जन्म दर पिछले एक दशक में काफी गिरा है जिसके कारण इस देश में लगातार बच्चों की कमी हो रही है। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में बच्चों की और भी ज्यादा कमी है क्योंकि वहां के ज्यादातर लोग शहरों में जाकर बस गए हैं।

विज्ञापन


स्कूलों को बचाने के लिए अशिक्षित बुजुर्गों को पढ़ाने-लिखाने का फैसला किया गया है। 70 साल की हवांग वल-जेयम अपने नाती-पोतों के साथ पढ़ने के लिए स्कूल जाती हैं। हवांग पहली कक्षा में पढ़ती हैं और वो अपने तीन पोते-पोतियों के साथ स्कूल जाती हैं। हवांग कहती हैं कि उन्हें जीवन परिस्थितियों की वजह से पढ़ने-लिखने का अवसर नहीं मिल सका।
विज्ञापन


हवांग कहती हैं, मैं पूरी जिंदगी अनपढ़ रही। मुझे आज भी 6 दशक पहले की जिंदगी याद है जब मैं पेड़ के पीछे छिपकर रोते हुए हमउम्र बच्चों को स्कूल जाते देखती थी। उन दिनों में मैं लकड़ियां बीनने का काम करती थी और अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल का जिम्मा भी मुझ पर ही था। बाद में मेरे 6 बच्चे हुए और उन सबको मैंने अच्छे स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साउथ कोरिया में बुजुर्गों के स्कूल जाने का यह नजारा अब आम हो रहा है। इस एशियाई देश के ग्रामीण इलाकों में बच्चों की संख्या बेहद कम है। बाल जन्म दर के लिहाज से साउथ कोरिया में यह दर प्रति महिला 1 बच्चे से भी कम है जो विश्व में सबसे कम मानी जाती है। रोजगार के लिए शहरों में शिफ्ट हो जाने के कारण देश के ग्रामीण इलाकों में बच्चों की संख्या और भी ज्याद कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed