फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Achim Steiner says, India plan to connect more than six lakh villages with optical fibre is commendable

छह लाख से अधिक गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने की भारत की योजना सराहनीय: स्टेनर

Fri, 28 Aug 2020 02:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 28 Aug 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Achim Steiner says, India plan to connect more than six lakh villages with optical fibre is commendable
A steiner - फोटो : Twitter@ A steiner

भारत सरकार की छह लाख से अधिक गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने वाली योजना ऐसी है जिसमें कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में देश को बेहतर ढंग से तैयार करने पर बल दिया जा रहा है। यह योजना सूचनाओं और सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के प्रशासक ए. स्टेनर ने यह बात कही और उन्होंने इस योजना की सराहना की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश के छह लाख से अधिक गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की योजना का एलान किया था। इसे अगले 1000 दिन में पूरा किया जाएगा। स्टेनर ने कहा कि वह पीएम मोदी की इस घोषणा का स्वागत करते हैं। संकट के इस वक्त अहम परियोजनाओं के बारे में न केवल सोचने की आवश्यकता है बल्कि हकीकत में इनके कार्यान्वित और वित्तपोषित करने की भी जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना संकट के बाद के समय के लिए रणनीति के लिहाज से यह आगे बढ़ने के लिए सही है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे अपने स्वभाव के हिसाब से गरीबों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि गांवों को जोड़कर हम सूचना और सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रगति करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भारत को सॉफ्टवेयर विकास, प्रौद्योगिकी से विकास के परिणामों को जोड़ने में अग्रणी देशों में से एक मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ काम हम भारतीय निजी क्षेत्र के साथ ही नीति आयोग सहित सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के साथ कर रहे हैं। स्टेनर ने कहा कि वह यूएनडीपी के प्रमुख के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ मिलकर लगातार देशों से कोविड-19 के मद्देनजर उत्पन्न संकट के इस समय का लाभ उठाने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed