फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abu dhabi international airport drone attack: India to provide assistance to the families of two Indians killed in UAE

अबुधाबी हवाई अड्डे पर विस्फोट मामला: मारे गए भारतीयों की हर संभव मदद करेगी भारत सरकार, तीन लोगों की हुई थी मौत

Tue, 18 Jan 2022 12:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jan 2022 12:35 PM IST
सार

हमले में दो भारतीय समेत एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी। वहीं छह अन्य घायल हुए थे।

विज्ञापन
Abu dhabi international airport drone attack:  India to provide assistance to the families of two Indians killed in UAE
अबुधाबी एयरपोर्ट में हुआ धमाका। - फोटो : Social Media

विस्तार

अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई हमले पर हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय व एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में भारत सरकार की ओर से बयान जारी किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा है कि भारत सरकार ड्रोन हमले में मारे गए दोनों भारतीय नागरिकों के परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। हालांकि, दूतावास द्वारा अभी तक भारतीय नागरिकों की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस हमले में छह लोग घायल भी हुए थे। 

विज्ञापन


उधर, मामले में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से पूरे मामले की जानकारी ली और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हमले की निंदा भी की। यूएई के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हमले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने ली थी हमले की जिम्मेदारी 
इससे पहले कि यूएई इस मामले की जांच शुरू कर पाता, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली। इस संगठन ने बयान जारी कर यूएई पर हमले शुरू करने की बात कही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट के अलावा अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में धमाके हुए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed