{"_id":"65807c160dd76bf8f20e7fe5","slug":"about-6-magnitude-quake-hits-pakistan-latest-news-update-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप; फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप; फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं
Mon, 18 Dec 2023 10:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:36 PM IST
सार
पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस साल की शुरुआत में 6.8 तीव्रता के झटके ने देश को हिलाकर रख दिया था। इससे पहले 2005 में सबसे घातक भूकंप आया था। इसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। हालांकि, किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 133 किमी की गहराई में था। इसका केंद्र भारत में जम्मू-कश्मीर था। भूकंप का झटका राजधानी इस्लामाबाद के साथ-साथ अन्य शहरों में भी महसूस किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस साल की शुरुआत में 6.8 तीव्रता के झटके ने देश को हिलाकर रख दिया था। इससे पहले 2005 में सबसे घातक भूकंप आया था। इसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन