{"_id":"69c500c36c3098b3130bb8ba","slug":"abbas-araghchi-mohammad-bagher-ghalibaf-names-removed-from-hit-list-of-israel-after-pakistan-pleads-to-us-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया PAK, ईरान के अराघची और गालिबाफ के नाम इस्राइल ने हिट लिस्ट से हटाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया PAK, ईरान के अराघची और गालिबाफ के नाम इस्राइल ने हिट लिस्ट से हटाए
Thu, 26 Mar 2026 03:17 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/इस्लामाबाद

Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:17 PM IST
सार
ईरान के नेताओं अब्बास अराघची और मोहम्मद बाकेर गालिबाफ को इस्राइल की हिट लिस्ट से हटाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह नाम केवल चार से पांच दिनों के लिए ही हिट लिस्ट से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इस्राइल ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ को अपनी हिट लिस्ट से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच इसे एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइल की ओर से यह कदम पाकिस्तान की ओर से वॉशिंगटन से की गई एक विशेष अपील के बाद उठाया गया है। पाकिस्तान की ओर से इन दोनों ईरानी अधिकारियों को निशाना न बनाने का अनुरोध किया गया था।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में शांति वार्ता अभी दूर की कौड़ी: बिना शर्त ईरान के रुकने के आसार कम, खाड़ी देशों की अपनी चिंता
विज्ञापन
अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
रॉयटर्स के एक रिपोर्ट में पाकिस्तानी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि इस्राइल इन दोनों शीर्ष ईरानी अधिकारियों के ठिकानों को जानता था और उन्हें खत्म करने की योजना बना रहा था। पाकिस्तान ने अमेरिका से संपर्क कर इस पर चिंता जताई। पाकिस्तान ने कहा कि अगर ये दोनों अधिकारी मारे जाते हैं, तो ईरान के साथ बातचीत के लिए कोई बचेगा ही नहीं। इस अपील के बाद अमेरिका ने इस्राइल से पीछे हटने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के हमलों से छिड़े युद्ध को रोकने की लगातार कोशिशें जारी हैं। यह घटनाक्रम इन्हीं प्रयासों के बीच सामने आया है। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की की ओर से शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिशें की जा रही हैं।
जेडी वेंस जा सकते हैं इस्लामाबाद
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में इसी हफ्ते होने वाली संभावित बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल हो सकते हैं। वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ इस्लामाबाद के जरिए दोनों देशों के साथ सीधे संपर्क में हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत करने का उसका कोई इरादा नहीं है।
ये भी पढ़ें: Israel: 'तोड़ेंगे हर सीमा', इस्राइली PM नेतन्याहू का एलान- लेबनान से शुरू करेंगे बफर जोन बढ़ाने की योजना
ईरान वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पाकिस्तान के जरिए भेजे गए 15-सूत्रीय प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। इस्राइली कैबिनेट सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव में ईरान से अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के स्टॉक को हटाने, संवर्धन रोकने, बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करने और क्षेत्रीय सहयोगियों को फंडिंग बंद करने की मांगें शामिल हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन