{"_id":"5eba7f564e5c7b2bfd7f36eb","slug":"a-worker-infected-533-others-with-coronavirus-at-a-factory-in-ghana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Ghana : एक संक्रमित कर्मचारी से फैक्टरी के 533 लोगों में पहुंचा वायरस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus in Ghana : एक संक्रमित कर्मचारी से फैक्टरी के 533 लोगों में पहुंचा वायरस
Tue, 12 May 2020 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 12 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
घाना में कोरोना वायरस के अभी तक कुल 4700 मामले सामने आ चुके हैं
- फोटो : पिक्साबे
पश्चिमी अफ्रीका के उपक्षेत्र में स्थित घाना में एक फिश प्रोसेसिंग प्लांट में सैकड़ों कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-अडो ने बताया कि कि पोर्ट सिटी ऑफ टेमा में एक फैक्टरी में पॉजिटिव पाए गए सभी 533 लोगों में वायरस वहीं के एक कर्मचारी के माध्यम से पहुंचा।
विज्ञापन
जनता के लिए अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, 'फैक्टरी में संक्रमण के प्रसार का पता पिछले महीने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए 921 सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद चला, जिसे स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल ही में जारी किया है।' हालांकि, उन्होंने इस स्थिति से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति अकुफो-अडो ने बताया कि पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में अब कोरोना वायरस के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 4,700 हो गई है। इसके अलावा इस जानलेवा महामारी की वजह से अभी तक यहां 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि घाना में कोरोना वायरस का पहला मामला मार्च में सामने आया था।
विज्ञापन
वहीं, दुनियाभर में इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 87 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 42 लाख को पार कर गई है। अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां मृतकों की संख्या 81 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।