{"_id":"5fefe77e8ebc3ecd6c2906c6","slug":"a-woman-fall-from-650-feet-and-saying-yes-i-will-marry-you-to-her-boyfriend-and-leg-slip-from-rock","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का प्रस्ताव सुन फिसला प्रेमिका का पैर, 650 फीट से नीचे गिरते हुए बोली- हां करूंगी शादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शादी का प्रस्ताव सुन फिसला प्रेमिका का पैर, 650 फीट से नीचे गिरते हुए बोली- हां करूंगी शादी
Sat, 02 Jan 2021 08:56 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि प्यार सच्चा तो पूरी कायनात उन्हें मिलाने से नहीं रोक सकती और अगर सच्चे दिल से आप अपनी प्रेमिका या प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखेंगे तो सामने ना में जवाब शायद ही मिलता है। ठीक ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रिया से आया है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और हां बोलने की जल्दबाजी में महिला 650 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
दरअसल, प्रेमी के शादी के प्रस्ताव पर महिला इतनी खुश हो गई कि तुरंत हां बोलने के चक्कर में उसका पैर चट्टान से फिसल गया और वो नीचे गिर गई। हालांकि इन दोनों की जोड़ी काफी किस्मत वाली थी क्योंकि इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद भी महिला को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रेमी अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखने से पहले उसे एक चट्टान पर ले गया और सूर्यास्त के समय यह प्रस्ताव रखा। प्रेमी की उम्र 27 साल है। शादी का प्रस्ताव सुनते ही प्रेमिका चट्टान से नीचे गिर गई, हालांकि नीचे गिरते समय महिला ने प्रस्ताव का जवाब जरूर दिया और कहा कि हां मैं तुमसे शादी करूंगी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वह मात्र 50 फीट नीचे आने पर ही एक स्थान पर फंस गया। महिला को कोई भारी चोट इसलिए नहीं आई क्योंकि वो 650 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी बर्फ की चादर पर गिरी थी।
इसके बाद एक राहगीर ने उसे बर्फ पर गिरा देखा तो प्रशासन को खबर की। इसके बाद महिला की जान बचाई गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये दोनों बहुत ही भाग्यशाली हैं, दोनों नीचे गिरे लेकिन किसी को भी गहरी चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित हैं और यह काफी आश्चर्यजनक है।