{"_id":"5d2204a98ebc3e6d1d71c77a","slug":"a-teacher-arrested-in-bangladesh-who-sexually-assaulted-8-students-in-a-seminary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश : मदरसे में आठ छात्राओं का यौन शोषण का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश : मदरसे में आठ छात्राओं का यौन शोषण का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार
Sun, 07 Jul 2019 08:11 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के उत्तरी इलाके में बने मदरसे के एक अध्यापक को वहां पढ़ने वाली छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अध्यापक पर कथित रूप से आठ छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अब्दुल खायेर बेलाली (33) नामक अध्यापक ने एक साल पहले नेत्रोकोना जिले में बने मा हवा कौमी बालिका मदरसा में नौकरी शुरू की थी। उसे यौन शोषण की कोशिश के एक मामले में पकड़ा गया और उसने बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
बेलाली पास की ही एक मस्जिद में मौलवी भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को जब वह दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की एक बच्ची का यौन शोषण करने की कोशिश कर रहा था तो लड़की के चीखने चिल्लाने से लोगों को इसका पता चल गया। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंपने से पहले उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने बताया कि वह संस्थान में पढ़ने वाली 35 छात्राओं में से आठ का यौन शोषण कर चुका है। इन बच्चियों की उम्र आठ से 11 साल के बीच है।
नेत्रोखोना के पुलिस अधीक्षक एस. मियां ने बताया कि वह छात्राओं को अपने कमरे में बुलाता था और उनसे हाथ-पैरों की मालिश करने के लिए कहता था। फिर वह उनका यौन शोषण करता था। घटना के सामने आने के बाद इलाके में रोष फैल गया और सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गए। वे आरोपी को कठोरतम दंड देने की मांग कर रहे थे।