फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A stampede at a Haiti mountaintop fortress kills many people and injures dozens

Haiti: हैती में हुई भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 हुआ, दर्जनों घायल; कई अभी भी लापता

Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
Nitin Gautam वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ए प्रिंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ए प्रिंस Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
सार

हैती में हुई भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है और कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक पारंपरिक महोत्सव के दौरान यह भगदड़ हुई। घटना के समय मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी। 

विज्ञापन
A stampede at a Haiti mountaintop fortress kills many people and injures dozens
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी हैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक पहाड़ी किले में मची भगदड़ में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। कैप-हैतीयन शहर के नगर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि शनिवार को मिलोट इलाके में हुई भगदड़ में दम घुटने, कुचले जाने और बेहोशी के चलते कई लोगों की जान गई। ऐतिहासिक स्थल पर पारंपरिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा था, जहां भारी भीड़ और कुप्रबंधन के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बयान में कहा गया, 'अत्यधिक भीड़भाड़ के चलते भगदड़ हुई। हैती राष्ट्रीय पुलिस ने एक अलग बयान में कहा कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मृतकों की संख्या को संशोधित कर 25 कर दिया गया है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम जारी था। पुलिस के अनुसार, 30 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। एजेंसी ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और प्रशासन के साथ सहयोग जारी रखने की अपील की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed