{"_id":"5fa451a154440f794c719e01","slug":"a-squad-of-russias-special-security-forces-reached-pakistan-for-joint-military-exercises","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए पाकिस्तान पहुंचे रूसी सुरक्षा बल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए पाकिस्तान पहुंचे रूसी सुरक्षा बल
Fri, 06 Nov 2020 12:55 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
रूसी सेना का एक जत्था पहुंचा पाकिस्तान
- फोटो : twitter
रूस के विशेष सुरक्षा बलों का एक दस्ता संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए बृहस्पतिवार को पाकिस्तान पहुंच गया है। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। पाक सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच यह पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास है। यह अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के दोनों देशों की सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है। सेना ने अभ्यास के बारे में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन