फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A shooting at a 12-year-old birthday party in has left nine children wounded

अमेरिका: 12 साल के लड़के की जन्मदिन की पार्टी में भीषण गोलीबारी, 9 बच्चे घायल 

Tue, 20 Apr 2021 09:39 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना Published by: Amit Mandal Updated Tue, 20 Apr 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
A shooting at a 12-year-old birthday party in has left nine children wounded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अमेरिका के लुइसियाना में 12 साल के एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी में 9 बच्चे घायल हो गए। सेंट जॉन के शेरिफ माइक ट्रेग्रे ने कहा कि युवाओं के दो समूह में झगड़ा हो गया जो बाद में गोलीबारी में बदल गया। 

विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। इस घटना में नौ बच्चे घायल हो गए। इनमें से सात बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों में 17 साल का एक लड़का भी शामिल है जिसके हाथ में गोली लगी है। 16 साल के लड़के की पसली में गोली लगी जबकि 15 साल के लड़के की पैर में जख्म आया है। 12 साल के लड़के के दोनों पैरों पर गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 साल के लड़के के पेट में गोली लगी है जबकि 14 साल का एक लड़के के सिर जख्मी हुआ है और ये दोनों अभी अस्पताल में हैं। ये वारदात लुइसियाना में सप्ताहांत पर हुई है जब पहले से ही यहां गोलीबारी की लगातार घटनाएं हो रही हैं।


रविवार को विस्कोंसिन के केनोशा में गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 24 साल के रकायो विन्सन को गिरफ्तार किया था।

इसी दिन पूर्व शेरिफ डिटेक्टिव स्टीफन ब्रोडेरिक ने कथित रूप से गोलीबारी करते हुए अपनी पत्नी, 16 साल की बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को मार दिया था। फरार होने के बाद उसे सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed