फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Issue of Pahalgam attack raised in UN, everyone said in one voice – targeting civilians is not acceptable

Pahalgam Attack: UN में उठा पहलगाम हमले का मुद्दा, सभी एक सुर में बोले- नागरिकों को निशाना बनाना स्वीकार नहीं

Fri, 25 Apr 2025 10:43 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: बशु जैन Updated Fri, 25 Apr 2025 10:43 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से हुए विशेष कार्यक्रम में पहलगाम हमले की वैश्विक नेताओं ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार नहीं है। इसे किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन
Issue of Pahalgam attack raised in UN, everyone said in one voice – targeting civilians is not acceptable
संयुक्त राष्ट्र महासभा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : यूएन टीवी

विस्तार

पहलगाम हमले का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में भी उठा है। हमले की वैश्विक नेताओं ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार नहीं है। इसे किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से हुए भविष्य के डिजिटल नागरिक को सशक्त बनाना: एकीकृत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) की ओर विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के दूतों और नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और इसे किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पहलगाम हमले के बाद अब तक कब और क्या-क्या हुआ, कहा-कहां अलर्ट, कैसे हो रही जवाब देने की तैयारी?
विज्ञापन
विज्ञापन

    
भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के कश्मीर में पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। आइए हम पीड़ितों को याद करें और निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों द्वारा की गई इस नृशंस और अमानवीय हिंसा की स्पष्ट रूप से निंदा करें। एक राष्ट्र के रूप में हम इस बड़ी क्षति पर शोक मना रहे हैं। मैं इस दुख की घड़ी में भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को धन्यवाद देता हूं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है। संयुक्त राष्ट्र और दुनिया को नागरिकों और पर्यटकों के खिलाफ किए गए ऐसे आतंकवाद की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए। जिसका कोई औचित्य नहीं हो सकता।  उन्होंने भारत के उन सभी मित्रों और भागीदारों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने संवेदना व्यक्त की। इस कठिन समय में हमारे साथ एकजुटता दिखाई और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की।


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की गीदड़भभकी का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सिंधु जल संधि पर रोक की अधिसूचना जारी

अवर महासचिव और डिजिटल क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत अमनदीप सिंह गिल ने भी आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ब्राजील के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत नॉरबर्टो मोरेटी ने भी आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के मुख्य डिजिटल अधिकारी रॉबर्ट ओप ने हमले पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में हुए हमले के पीड़ितों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अरुण सुंदरराजन ने कहा कि मैं भारत सरकार और हाल ही में हुए अक्षम्य आतंकी हमले में नुकसान झेलने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed