{"_id":"632a78326bbd564fa22b9009","slug":"a-red-brick-building-partially-collapsed-in-an-explosion-on-chicago-west-side-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: शिकागो के अपार्टमेंट में जोरदार धमाका, इलाके में दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची राहत-बचाव की टीम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: शिकागो के अपार्टमेंट में जोरदार धमाका, इलाके में दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची राहत-बचाव की टीम
Wed, 21 Sep 2022 08:15 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Sep 2022 08:15 AM IST
सार
शिकागो की एक आवासीय इमारत में जोरदार धमाका हुआ है। दमकल विभाग के अनुसार, पीड़ितों में दो महिलाएं हैं, जबकि अन्य छह पुरुष हैं।
विज्ञापन
शिकागो की इमारत में धमाका
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के शिकागो की एक आवासीय इमारत में जोरदार धमाके की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सुबह 20 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे(अमेरिकी समय के अनुसार) इस धमाके में आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए जब कि तीन की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना साउथ ऑस्टिन में 36 इकाई वाले अपार्टमेंट में हुई है। शिकागो अग्निशमन विभाग के मुताबिक, मौके पर कम से कम 10 एंबुलेंस भेजी गई है। राहत बचाव का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ितों में दो महिलाएं और छह पुरुष
दमकल विभाग के अनुसार, पीड़ितों में दो महिलाएं हैं, जबकि अन्य छह पुरुष हैं। उप अग्निशमन आयुक्त मार्क फर्मन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि विस्फोट के समय एक व्यक्ति सड़क के उस पार एक इमारत में था।
विज्ञापन