फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A Philippine military plane carrying 85 people crashes Armed Forces Chief Cirilito Sobejana as saying

बड़ा हादसा: फिलीपींस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 45 की मौत, 49 लोग बचाए गए

Sun, 04 Jul 2021 02:03 PM IST
Tanuja Yadav एएनआई, मनिला
एएनआई, मनिला Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Jul 2021 02:03 PM IST
सार

दक्षिणी फिलीपींस में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कम से कम 92 लोग सवार थे, जिनमें से अबतक 40 लोगों को बचा लिया गया है और 17 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
A Philippine military plane carrying 85 people crashes Armed Forces Chief Cirilito Sobejana as saying
फिलीपींस में प्लेन क्रैश - फोटो : Twitter - @AlertsPea

विस्तार

फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत में सैन्यकर्मियों को ले जाते समय वायुसेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 42 सैनिकों और तीन आम नागरिकों की मौत हो गई। इस विमान में सवार सैनिकों को इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह देश की वायु सेना के इतिहास में सबसे भीषण हादसा है।

विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 49 सैनिकों को बचा लिया गया है और वे जख्मी हैं। यह विमान सुलु प्रांत में जोलो हवाई अड्डे के बाहर दोपहर को नारियल के खेत में हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने से पहले कुछ सैनिकों को विमान से कूदते देखा गया। जमीन पर सात लोग विमान की चपेट में आए जिनमें से तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


सेना ने बताया कि विमान में तीन पायलट और चालक दल के पांच सदस्यों समेत 96 लोग सवार थे। विमान में सवार शेष लोग सैन्य कर्मी थे। सेना ने बताया कि पांच सैनिक लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि जीवित बचे लोगों में पायलट भी शामिल हैं, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुआ लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपीन को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो विमानों में से एक था। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सुलु या नज़दीकी जोमबोआंगा शहर के अस्पतालों में ले जाया गया और सैन्य बल शेष सैनिकों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई जवानों को विमान के जमीन पर पहुंचने से पहले उससे बाहर कूदते देखा गया, जिसके कारण वे दुर्घटना के बाद विस्फोट की चपेट में आने से बच गए।’’ सेना द्वारा जारी की गईं शुरुआती तस्वीरों में मालवाहक विमान का पीछे का हिस्सा दिख रहा है। विमान के अन्य हिस्से या तो जल गए या टुकड़े टुकड़े हो कर आस- पास बिखर गए। दुर्घटनास्थल से धुआं उठता दिखा और बचावकर्मी वहां स्ट्रेचर के साथ आते-जाते दिखे।



 
 

छोटे रनवे की वजह से हादसा होने का अनुमान

विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को तैनाती के लिए सुलु ले जा रहा था। सैन्य बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सैय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्षेत्रीय सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कोलेटो वानलुआन ने बताया कि इस बात की संभावना नहीं है कि विमान पर शत्रुओं ने हमला किया हो। उन्होंने उन प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला दिया, जिन्होंने बताया कि विमान संभवत: रनवे से आगे निकल गया। सोबेजाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। पायलट ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’

वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जोलो रनवे देश के अन्य रनवे की तुलना में छोटा है और यदि वहां एक निश्चित स्थान पर विमान नहीं उतर पाता है तो पायलट के लिए उसे नियंत्रित करना कठिन हो जाता है। जोलो से कई बार सैन्य विमान उड़ा चुके अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

उष्णकटिबंधीय दबाव बनने के कारण फिलीपीन के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन तस्वीरों में दिखा है कि सुलु क्षेत्र का मौसम ठीक था। सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सैय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं। कुछ आतंकवादी इस्लामिक स्टेट संगठन से जुड़े हैं।

अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सैय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। हालांकि, अबु सैय्याफ समूह सैन्य कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed