फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A nine month old baby among the Hamas hostages also recently started crawling

Israel: हमास के बंधकों में नौ महीने का बच्चा भी, हाल ही में घुटनों के बल चलना शुरू किया; दादा सुनाई पूरी कहानी

Tue, 14 Nov 2023 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 14 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों द्वारा इस्राइल पर हमला करने के बाद नौ महीने का कफीर बिबास अपने माता-पिता और भाई से अलग हो गया। कफीर को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
A nine month old baby among the Hamas hostages also recently started crawling
Kfir Bibas - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिणी इस्राइल के किबुत्ज का रहने वाला नौ महीने का लाल बालो वाला बच्चा अब घुटनों के बल चलना शुरू कर दिया है। बच्चे का नाम कफीर बिबास है जो अपने माता-पिता और एक चार वर्षीय भाई के साथ किबुत्ज में रहता था। सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों द्वारा इस्राइल पर हमला करने के बाद वह अपने माता-पिता और भाई से अलग हो गया। कफीर को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया था। बंधक बनाने के दौरान कफीर महज नौ महीने का था और वहां करीबन 240 बंधकों में शामिल 32 बच्चों के बीच वह सबसे छोटी उम्र का बंधक था। 
विज्ञापन


इस्राइल पर हमले के एक महीने के बाद कफीर के परिवार वालों की कोई जानकारी नहीं है। वह अब दस महीने का हो चुका है। इस सप्ताह बंधकों की रिहाई की खबर के बाद कफीर के दादा को उम्मीद है कि उनके परिवार को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन


66 वर्षीय एली बिबास ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा, 'अब यही मेरी पूरी जिंदगी है।' उन्होंने बताया कि उनके बेटे, बहु और पोते को हमास के आतंकियों ने बंधक बना रखा है। एली ने बताया कि सात अक्तूबर को 10 बजे वह अपने परिवार के साथ मिलने वाले थे, लेकिन सुबह के साढ़े छह बजे सायरन बजने लगा और सभी अपने अपने घरों में छिपने लग। एली ने अपने बेटे यार्देन को संदेश भेजा। यार्देन लगातार अपनी बहन के संपर्क में था।



हालांकि, सुबह के 9:20 बजे यार्देन ने अपने पिता को आई लव यू संदेश भेजा। यही संदेश उन्होंने अपनी बहन और मां को भी भेजा। थोड़ी देर बाद उन्होंने एक और संदेश भेजा जिसमें उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित है। घंटों बाद एक वीडियो जारी हुआ जिसमें शिरी दोनों बच्चों को गोद में लेकर थे। वे सभी आतंकियों से घिरे हुए थे। तीन दिन बाद एक तस्वीर सामने आई, जिसमें यार्देन खून से लथपथ दिख रहा था। शिरी ने बताया कि किबुत्ज में उनके परिवार के एक सदस्य को या तो अपहरण कर लिया गया है या फिर उन्हें मार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed