फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A migrant boat sank off the coast of Yemen, leaving at least 49 dead and 140 missing, UN agency says

Migrant Boat Sank: यमन के तट पर प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबी; 49 लोगों की मौत, करीब 140 लापता

Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

Migrant Boat Sank: आईओएम ने एक बयान में कहा कि नाव अदन की खाड़ी में 320 किलोमीटर (200 मील) की दूरी पर सोमालिया के उत्तरी तट से करीब 260 सोमालियाई और इथियोपियाई लोगों को लेकर जा रही थी। लेकिन यह यमन के दक्षिण तट पर डूब गई। 
 

विज्ञापन
A migrant boat sank off the coast of Yemen, leaving at least 49 dead and 140 missing, UN agency says
नाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

यमन के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव डूब गई, जिससे 49 लोगों की मौत हो गई और 140 लापता हो गए। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आईओएम ने एक बयान में कहा कि नाव अदन की खाड़ी में 320 किलोमीटर (200 मील) की दूरी पर सोमालिया के उत्तरी तट से करीब 260 सोमालियाई और इथियोपियाई लोगों को लेकर जा रही थी। लेकिन यह यमन के दक्षिण तट पर डूब गई। 
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है और अब तक 71 लोगों को बचाया जा चुका है। मृतकों में 31 महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। यमन पूर्वी अफ्रीका और हॉर्न ऑफ अफ्रीका के उन प्रवासियों के लिए एक प्रमुख मार्ग है, जो काम के लिए खाड़ी देशों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओएम ने पिछले महीने कहा था कि यमन में करीब एक दशक तक चले गृह युद्ध के बावजूद सालाना आने वाले प्रवासियों की संख्या 2021 से 2023 तक तीन गुना हो गई, जो करीब 27 हजार से बढ़कर 90 हजार से ज्यादा हो गई। एजेंसी के मुताबिक, वर्तमान में यमन में करीब 3,80,000 प्रवासी हैं। 


तस्कर प्रवासियों को यमन पहुंचाने के लिए अक्सर भीड़भाड़ वाली नौकाओं पर लाल सागर या अदन की खाड़ी में ले जाते हैं। अप्रैल में यमन पहुंचने की कोशिश कर रहे जिबूती के तट पर दो जहाज डूब गए थे। जिसमं कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई थी। आईओएम ने कहा कि इस मार्ग में कम से कम 1,860 लोग मारे गए या लापता हो गए। जिनमें से 480 लोग डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed