फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A mask free Donald Trump departed for Florida for his first campaign rally after battle covid 19

राष्ट्रपति ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, दोबारा शुरू किया चुनावी अभियान

Tue, 13 Oct 2020 06:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
A mask free Donald Trump departed for Florida for his first campaign rally after battle covid 19
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह अपनी अगली पब्लिक रैली के लिए बिना मास्क के लिए निकल पड़े। व्हाइड हाउस डॉक्टरों के मुताबिक ट्रंप स्वस्थ हैं और उनकी कोरोना टेस्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


इसी बीच, ट्रंप के निजी चिकित्सक डॉ सीन कॉनले ने राष्ट्रपति की स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति दूसरों के लिए संक्रामक नहीं हैं। बता दें कि ट्रंप के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद दूसरी बहस को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


कोविड से लड़ाई जीतने के बाद उनकी यह पहली रैली रही, जिसके लिए वह सोमवार को फ्लोरिडा के लिए वह बिना मास्क के ही रवाना हो गए। यहां उनके समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। रैली में भी किसी ने मास्क लगाया था किसी ने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चुनावी सभाओं को लेकर अमेरिका के विषेशज्ञ भी सवाल उठा रहे हैं। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी एस फॉसी ने कहा कि  रैलियों के लिए यह सबसे खराब समय है।

मीडिया से बात करते हुए फॉसी ने कहा कि अमेरिका में क्या चल रहा है, तो यह वास्तव में बहुत बड़ी परेशानी है। साथ ही कहा कि अभी कई राज्यों में परीक्षण सकारात्मकता बढ़ रही है।

डॉ एंथनी फौसी ने शुक्रवार को कहा था कि व्हाइट हाउस ने एक 'सुपर स्प्रेडर' कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां शामिल होने आए लोगों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। इस कारण वायरस ने तेजी से व्हाइट हाउस में अपने पांव पसारे।


मास्क को लेकर किरकिरी
डोनाल्ड ट्रंप बहुत कम ही मास्क लगाते नजर आते हैं। इसे लेकर लोग उनकी जमकर आलोचना भी करते हैं। उनके प्रतिद्वंदी जो बिडेन ने भी इसे चुनाव में मुद्दा बनाया है। पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रंप को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां भी ट्रंप अचानक से गाड़ी से अस्पताल के बाहर गए और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसे लेकर भी वह आलोचकों के निशाने पर रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed