फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A Indian doctor commits suicide after shooting female doctor in Austin Texas

अमेरिका: ऑस्टिन में भारतवंशी चिकित्सक ने महिला डॉक्टर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

Fri, 29 Jan 2021 04:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टेक्सास
एजेंसी, टेक्सास Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 04:22 AM IST
विज्ञापन
A Indian doctor commits suicide after shooting female doctor in Austin Texas
यूएस पुलिस

अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन के चिकित्सा कार्यालय में कैंसर से पीड़ित भारतीय मूल के एक 43 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ ने कुछ लोगों को बंधक बनाने के बाद एक महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, ऐसा करने के बाद उसने स्वयं भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की पहचान भरत नारुमांची के तौर पर हुई है। हाल ही में डॉक्टर को अपने कैंसर पीड़ित होने का पता चला था। नारुमांची कैलिफोर्निया में प्रैक्टिस करते थे। उन्होंने दो सप्ताह पहले ही चिल्ड्रंस मेडिकल ग्रुप में वालंटियर की पोस्ट के लिए आवेदन दिया था लेकिन इसे स्वीकारा नहीं गया।
विज्ञापन


नारुमांची के परिजनों ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वे जांच में सहयोग देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नारुमांची ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार को फोन के जरिये इस घटना की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले शख्स ने बताया था कि एक व्यक्ति चिल्ड्रंस मेडिकल ग्रुप (सीएमजी) के ऑफिस में गया है और उसके हाथ में बंदूक है। साथ ही उसने बिल्डिंग में लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में वहां कई लोग बंधक थे लेकिन बाद में केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ कैथरीन डॉडसन को छोड़ सब बाहर निकल गए। पुलिस ने नारुमांची से संपर्क करने की कई बार कोशिश की लेकिन असफल रहे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed