फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A Hindu girl kidnapped in Larkana Pakistan, father seeks help police

पाकिस्तान: लरकाना में हिंदू लड़की का किया अपहरण, पुलिस से पिता ने लगाई मदद की गुहार

Fri, 09 Apr 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 09 Apr 2021 01:38 AM IST
सार

  • ब्यूटी पार्लर में काम के लिए घर से निकली युवती देर शाम तक घर नहीं लौटी
  • पिता ने अपहरण होने का संदेह जताते हुए पुलिस से बेटी को बरामद करने के लिए मांगी मदद

विज्ञापन
A Hindu girl kidnapped in Larkana Pakistan, father seeks help police
पाकिस्तान - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान में पिछले शनिवार को 22 वर्षीय हिंदू लड़की का लरकाना में अली गोहर अबाद इलाके से अपहरण कर लिया गया। उसके पिता ने बताया कि उनकी बेटी रेशम गली स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, जहां के लिए वह घर से बाहर निकली और इसी दौरान उसे अगवा किया गया।

विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर में काम के लिए घर से निकली युवती देर शाम तक घर नहीं लौटी
डेली टाइम्स ने जब इस बाबत खबर प्रकाशित की तब यह मामला सामने आया। बाद में द राइज न्यूज के ट्विटर हैंडल से भी खबर की तस्दीक की गई। डेली टाइम्स अखबार ने लड़की के पिता के हवाले से बताया कि जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने अपहरण होने का संदेह जताते हुए पुलिस से उसे बरामद करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


बेटी का परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उसके रहस्यमय ढंग से गायब होने को लेकर स्तब्ध है। इस घटना को लेकर हिंदू समुदाय में जबरदस्त नाराजगी है। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई हिंदू नेताओं ने परिवार से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों पर अत्याचार आम बात
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को परेशान करने और चुप कराने के लिए अपहरण या मारपीट जैसी वारदातें आम हैं। इस काम में सत्तापक्ष के नेता भी शामिल बताए जाते हैं। खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर विश्व समुदाय भी कई बार पाक सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुका है। पीएम इमरान खान ने भी अल्पसंख्यकों को सुरक्षा की बात कही है लेकिन उनकी कोशिशें धरातल पर उतरती दिखाई नहीं देतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed