{"_id":"60794bf68ebc3e246a0004ab","slug":"a-gunman-did-firing-in-america-where-eight-people-died-in-indianapolis-fed-ex-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: फेडेक्स केंद्र के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग में चार सिखों समेत 8 की मौत, भारत ने जताया दुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हमला: फेडेक्स केंद्र के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग में चार सिखों समेत 8 की मौत, भारत ने जताया दुख
Sat, 17 Apr 2021 08:09 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:09 AM IST
सार
अमेरिका के इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार भारतीय अमेरिकी सिख भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बंदूक (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेरिका के इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार भारतीय अमेरिकी सिख भी शामिल हैं। गुरुवार को एक अपराधी ने गोलीबारी कर यहां आठ लोगों की जान ले ली है। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
बंदूकधारी की पहचान ब्रांडेन स्कॉट के तौर पर हुई है और पुलिस की माने तो गोलीबारी करने के बाद बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली। फेडेक्स कंपनी में काम करने वाले 90 फीसदी कर्मचारी भारतीय अमेरिकी हैं और इसमें खासकर सिख समुदाय के लोग आते हैं।
विज्ञापन
One Indian-origin Harpreet Gill has been injured in the shooting. “He was the first to realize about the firing at FedEx. When he rushed outdoors, a bullet hit his skull. He is being operated as we speak," says his brother-in-law pic.twitter.com/AVMW2uGmIU
— ANI (@ANI) April 16, 2021
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने मदद देने की कही बात
इधर अमेरिका के इंडियानापोलिस में हुए हमले में सिख समुदाय के लोगों की मौत होने के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में भारतीय अमेरिकी सिख शामिल हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि शिकागो में हमारा राजदूत इंडियानापोलिस में अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर संभव मदद दी जाएगी।
बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि अधिकारियों को शहर के बाहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास फेडेक्स सेंटर पर फायरिंग की जानकारी मिली है। इंडियानापोलिस के प्रमुख रैंडल टेलर ने बताया कि वे इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि बंदूकधारी ने उन लोगों पर गोलियां क्यों चलाईं।
भारतीय मूल के हरप्रीत गिल को लगी गोली
इस हादसे में भारतीय मूल के हरप्रीत गिल को गोली लगी है। फेडेक्स में हो रही गोलीबारी के बारे में सबसे पहले हरप्रीत को जानकारी मिली थी। हरप्रीत ने जब भागने की कोशिश की तो उसके सर पर गोली लगी, अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हरप्रीत के भाई ने इस बात की जानकारी दी।
बाइडेन प्रशासन से मदद की अपील करेगा सिख समुदाय
सिख काउंसिल ऑफ रिलीजन एंड एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. रजवंत सिंह ने कहा कि इंडियानापोलिस में हुए हमले से बेहद आहत हैं। उन्होंने आगे कहा कि एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा और घृणा देखना अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि हम बाइडेन प्रशासन से पीड़ितों के परिवार को मदद करने की अपील करेंगे।