फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a gunman did firing in america where eight people died in Indianapolis fed ex center

हमला: फेडेक्स केंद्र के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग में चार सिखों समेत 8 की मौत, भारत ने जताया दुख

Sat, 17 Apr 2021 08:09 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 17 Apr 2021 08:09 AM IST
सार

अमेरिका के इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार भारतीय अमेरिकी सिख भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
a gunman did firing in america where eight people died in Indianapolis fed ex center
बंदूक (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका के इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार भारतीय अमेरिकी सिख भी शामिल हैं। गुरुवार को एक अपराधी ने गोलीबारी कर यहां आठ लोगों की जान ले ली है। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। 

विज्ञापन


बंदूकधारी की पहचान ब्रांडेन स्कॉट के तौर पर हुई है और पुलिस की माने तो गोलीबारी करने के बाद बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली। फेडेक्स कंपनी में काम करने वाले 90 फीसदी कर्मचारी भारतीय अमेरिकी हैं और इसमें खासकर सिख समुदाय के लोग आते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने मदद देने की कही बात
इधर अमेरिका के इंडियानापोलिस में हुए हमले में सिख समुदाय के लोगों की मौत होने के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में भारतीय अमेरिकी सिख शामिल हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि शिकागो में हमारा राजदूत इंडियानापोलिस में अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर संभव मदद दी जाएगी। 

बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि अधिकारियों को शहर के बाहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास फेडेक्स सेंटर पर फायरिंग की जानकारी मिली है। इंडियानापोलिस के प्रमुख रैंडल टेलर ने बताया कि वे इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि बंदूकधारी ने उन लोगों पर गोलियां क्यों चलाईं।

भारतीय मूल के हरप्रीत गिल को लगी गोली
इस हादसे में भारतीय मूल के हरप्रीत गिल को गोली लगी है। फेडेक्स में हो रही गोलीबारी के बारे में सबसे पहले हरप्रीत को जानकारी मिली थी। हरप्रीत ने जब भागने की कोशिश की तो उसके सर पर गोली लगी, अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हरप्रीत के भाई ने इस बात की जानकारी दी।


बाइडेन प्रशासन से मदद की अपील करेगा सिख समुदाय
सिख काउंसिल ऑफ रिलीजन एंड एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. रजवंत सिंह ने कहा कि इंडियानापोलिस में हुए हमले से बेहद आहत हैं। उन्होंने आगे कहा कि एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा और घृणा देखना अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि हम बाइडेन प्रशासन से पीड़ितों के परिवार को मदद करने की अपील करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed