{"_id":"5edea1028ebc3e907713ddcb","slug":"a-fish-about-16-inches-long-entered-the-man-s-rectum-doctors-performed-the-operation-people-were-shocked-to-see-the-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमी के शरीर में घुसी करीब 16 इंच लंबी मछली, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला, वीडियो देख लोग हैरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आदमी के शरीर में घुसी करीब 16 इंच लंबी मछली, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला, वीडियो देख लोग हैरान
Tue, 09 Jun 2020 02:05 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गुआंगडोंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गुआंगडोंग
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
चीन में एक आदमी के मलाशय में लछली चली गई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी के मलाशय से चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर मछली को निकाला है। उक्त शख्स के मुताबिक वह गलती से मछली के ऊपर बैठ गया था, जिससे पूरी की पूरी मछली उसके मलाशय के अंदर चली गई थी। इसके बाद डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मरीज के शरीर के अंदर फंसी नीले रंग की तिलपिया मछली को हटाते हुए डॉक्टर्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, चीन की लोकल मीडिया में मछली के आकार के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन तस्वीरों के मुताबिक इसकी लंबाई 12-16 इंच के बीच है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यह घटना पिछले मंगलवार को दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के झाओकिंग फर्स्ट पीपुल्स अस्पताल में हुई थी। दरअसल यहां एक आदमी के पेट में अचानक से दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उस शख्स का एक्स-रे स्कैन किया, जिसकी तस्वीर को देखने के बाद खुद डॉक्टर भी हैरान हो गए। डॉक्टरों ने देखा की एक मरी हुई मछली शख्स के मलाशय में अटकी पड़ी है।
विज्ञापन
इस दौरान शख्स ने बताया कि वह गलती से उस मछली पर बैठ गया था, जिसके बाद मछली उसके मलाशय के अंदर घुस गई। हालांकि, अब शख्स पूरी तरह से ठीक है।