फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A film to be made on terrorist Burhan Wani in Pakistan, Imran Khan's party leader play lead role

आतंकी को महिमामंडित करने के लिए फिल्म बना रहा पाक, लीड रोल में इमरान खान का नेता

Wed, 01 May 2019 10:56 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 01 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
A film to be made on terrorist Burhan Wani in Pakistan, Imran Khan's party leader play lead role
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

आतंक की पनाहगाह पाकिस्तान भले ही अब तक इससे इनकार करता रहा हो कि कई आतंकी संगठन वहां की सरजमीं पर फल फूल रहे हैं, लेकिन अपने किसी न किसी कदम से वह यह साबित कर ही देता है कि उसके दावों में झूठ के अलावा कुछ नहीं। अब पाकिस्तान में आतंकवादी बुरहान वानी पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में लीड रोल भी कोई और नहीं बल्कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नेता आमिर लियाकत हुसैन निभाएंगे।

विज्ञापन


लियाकत कराची से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के टिकट पर नेशनल असेंबली के सदस्य आमिर लियाकत कहते हैं, 'मैं खुद इस फिल्म में बुरहान वानी के रोल को निभाऊंगा। मैं नहीं मानता कि मैं हीरो हूं, लेकिन बुरहान वानी यकीनन हीरो थे।' इस फिल्म को अयूब खोसा निर्देशित करेंगे। 
विज्ञापन


एक स्थानीय टीवी चैनल के टॉक शो में खोसा ने कहा कि यह फिल्म कश्मीर पर आधारित होगी। खोसा ने कहा कि यह फिल्म 'क्लीन इश्यू' पर आधारित होगी। खोसा ने कहा कि बॉलीवुड में कश्मीर पर बनी फिल्में काफी सराही जाती हैं, लेकिन कश्मीरियों पर बनी लोकल फिल्मों को कोई तवज्जो नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। आतंकी बुरहान पर फिल्म बनाने का फैसला पाकिस्तान के मंसूबों को खूब दर्शाता है। इसके साथ ही आमिर का बुरहान वानी को 'हीरो' बताना भी इमरान के शांति समर्थन के दावों की पोल खोलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed