फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A discussion on popular audio chat app Clubhouse could play a decisive role in Thailand election

थाईलैंड में चुनाव: क्लबहाउस की चर्चा से भी तय हो सकता है चुनाव नतीजा!

Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
सार

दुनिया के दूसरे देशों की तरह थाईलैंड में भी क्लबहाउस एप की लोकप्रियता हाल में तेजी से बढ़ी है। इस पर हर तरह की चर्चाएं चौबीसों घंटे चलती रहती हैं। इनमें राजनीतिक और सार्वजनिक महत्त्व दूसरे मसलों पर होने वाली चर्चाएं भी हैं। क्लबहाउस चर्चाओं में अब आम और खास दोनों तरह के लोग हिस्सा ले रहे हैं...

विज्ञापन
A discussion on popular audio chat app Clubhouse could play a decisive role in Thailand election
क्लबहाउस चैट - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

लोकप्रिय ऑडियो चैट एप क्लबहाउस पर हुई एक चर्चा थाईलैंड के अगले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। वहां के इसान इलाके में क्लबहाउस पर हुई एक चर्चा से तीखा विवाद उठ खड़ा हुआ है। इसान क्षेत्र में देश की लगभग एक तिहाई आबादी रहती है। लेकिन कई बार यहां के रुझान से पूरे देश के चुनाव नतीजे तय हुए हैं। थाईलैंड में चावल की मुख्य पैदावार इसी इलाके में होती है। यहां से देश के कई बड़े खेल, संगीत और अभिनय सितारे उभरे हैं। लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि थाई अधिकारियों ने हमेशा से इस इलाके की अनदेखी की है। इसकी वजह से ये क्षेत्र बाकी देश से पिछड़ा हुआ है।

विज्ञापन

क्लबहाउस में शामिल लोगों पर कार्रवाई

वहां के लोगों की यही शिकायत बीते हफ्ते क्लबहाउस की एक चर्चा के बाद से काफी भड़क गई है। उस चर्चा के दौरान इसान क्षेत्र के लोगों को ‘कुत्ता खाने वाला’, ‘आलसी’ और ‘जिंदा जॉम्बी’ कह दिया गया। उस चर्चा में देश की जानी मानी पॉप स्टार लीजा भी भाग ले रही थीँ। उन्होंने इस टिप्पणी पर एतराज जताया। तब क्लबहाउस पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि अगर उनका इसान क्षेत्र इतना ही अच्छा है, तो वे दक्षिण कोरिया जाकर क्यों बस गईं।

विज्ञापन


हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इन टिप्पणियों से इसान क्षेत्र के लोगों में गुस्सा भड़क उठा। इसे देखते हुए अधिकारियों ने क्लबहाउस की चर्चा में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का एलान किया है। इसके बावजूद स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर हंगामा जारी है। थाईलैंड में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। उसके पहले इसान में स्थानीय चुनाव होंगे। कहा जा रहा है कि इन चुनावों को देखते हुए कुछ राजनीतिक ताकतें इस विवाद को और भड़का रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चाओं में अकसर हो जाती है गरमागरमी

दुनिया के दूसरे देशों की तरह थाईलैंड में भी क्लबहाउस एप की लोकप्रियता हाल में तेजी से बढ़ी है। इस पर हर तरह की चर्चाएं चौबीसों घंटे चलती रहती हैं। इनमें राजनीतिक और सार्वजनिक महत्त्व दूसरे मसलों पर होने वाली चर्चाएं भी हैं। क्लबहाउस चर्चाओं में अब आम और खास दोनों तरह के लोग हिस्सा ले रहे हैं। पर्यवेक्षकों का कहना है कि इन चर्चाएं अकसर उसी तरह अनियंत्रित हो जाती हैं, जैसा अकसर सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों पर होता रहा है। लेकिन चूंकि क्लबहाउस पर लोग सीधे एक-दूसरे से बात करते हैं, इसलिए इसमें गरमागरमी होने की गुंजाइश ज्यादा रहती है।  



इसान क्षेत्र के लोगों के बारे में एक आम क्लबहाउस में जो चर्चा हुई, उस पर देश के जानी-मानी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस सिलसिले में इस इलाके के साथ भेदभाव की शिकायत फिर से उठ खड़ी हुई है। समाजशास्त्रियों का कहना है कि क्लबहाउस की चर्चा में जो कहा गया, वैसे तमाम तरह के पूर्वाग्रह थाई समाज में लंबे समय से मौजूद रहे हैं। लेकिन पहले उन्हें इस तरह कहने के मंच उपलब्ध नहीं थे। अब ऑडियो एप क्लबहाउस मन में बैठी बातों को आमने-सामने बोलने का मंच बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed