पाकिस्तान में बड़ा हादसा, बस-ट्रेन की टक्कर में 20 सिख श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे में 20 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।
दरअसल, यह हादसा पाकिस्तान के शेखपुरा जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां कोई गेट नहीं है। जानकारी के मुताबिक 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
A bus carrying Sikh pilgrims was hit by a train in Sheikhupura district in Pakistan's Punjab, 19 passengers killed, 8 injured: Local media pic.twitter.com/udx1E5Aqv7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 3, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान में एक दुर्घटना में सिख श्रद्धालुओं की मौत होने पर दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'पाकिस्तान में सिख श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु से आहत हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं। मैं घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
Pained by the tragic demise of Sikh pilgrims in Pakistan. My thoughts are with their families and friends in this hour of grief. I pray that those pilgrims injured recover at the earliest: Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/iVdanASgC1
— ANI (@ANI) July 3, 2020
पीएम इमरान खान ने जताया दुख
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां कोई गेट नहीं है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके पर राहत और बचावकार्य पूरा हो चुका है। पीएम इमरान खान ने हादसे में गईं जानों पर दुख जताया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।