{"_id":"5d7e60f78ebc3e93cb764a30","slug":"90-terrorists-killed-in-a-joint-anti-terror-operation-of-usa-and-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 90 आतंकी किए ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 90 आतंकी किए ढेर
Sun, 15 Sep 2019 09:34 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 15 Sep 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तालिबान से शांतिवार्ता रद्द करने के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक अफगान सुरक्षा बलों के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में तालिबान के करीब 90 आतंकी मारे गए हैं, वहीं कम से कम 20 आतंकवादी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी पकतीका प्रांत में रविवार को तालिबान के खिलाफ संयुक्त आतंक रोधी अभियान को अंजाम दिया गया। इस दौरान अमेरिका ने अफगान बलों के साथ आतंकियों पर हवाई हमला किया। अफगान नेशनल आर्मी के प्रवक्ता मो. हनीफ ने बताया कि इस दौरान 90 आतंकी मारे गए और 20 घायल हुए।
विज्ञापन
बता दें कि अफगानिस्तान में अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही शांति वार्ता काबुल हमले के बाद रद्द कर दी गई थी। इस हमले में एक अमेरिकी सैनिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। शांतिवार्ता रद्द होने के बाद से अमेरिका की तालिबान के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
तालिबान के खिलाफ अभियान अफगानिस्तान के सामंगन प्रांत में भी चला। यहां हुई कार्रवाई में तालिबान के ग्रुप कमांडर समेत 12 आतंकवादी मारे गए। अफगान सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि दारा-ए-सूफ पयान जिले में आतंकी छिपे हैं। रविवार सुबह आतंकियों के ठिकाने पर हमला किया गया।