फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   9/11 terrorists failed to shake belief in democracy, says UK PM Boris Johnson

9/11 की 20 वीं बरसी : ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन बोले- लोकतंत्र में लोगों का भरोसा डिगा न सके आतंकवादी

Sat, 11 Sep 2021 03:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Sep 2021 03:52 PM IST
सार

अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को भयावह आतंकी हमला हुआ था। दुनिया आज उसकी 20 वीं बरसी मना रही है। इसी हमले के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला कर उसे आतंक का गढ़ बनने से रोका था, लेकिन 20 साल बाद वहां फिर वही स्थिति पैदा हो गई है।
 

विज्ञापन
9/11 terrorists failed to shake belief in democracy, says UK PM Boris Johnson
9/11 Attack - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका पर हुए 9/11 हमले की 20 वीं बरसी के मौके पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि इस हमले के पीछे रहे आतंकवादी आजादी व लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास का डिगा नहीं सके। 

विज्ञापन


ट्विटर पर एक संदेश में पीएम जॉनसन ने कहा कि आतंकी खतरा अब भी टला नहीं है, लेकिन लोगों को स्थाई रूप से भय के साथ जिंदा रहना कबूल नहीं है। आज हम 11 सितंबर 2001 को हुए इस हमले में मारे गए 2977 लोगों को याद कर रहे हैं। आतंकियों ने हमें दुख व पीड़ा पहुंचाई है, लेकिन हम बीते 20 सालों को देखते हुए कह सकते हैं कि वे आजादी व लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास डिगाने में विफल रहे हैं। 
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा, 'भले ही आतंक खत्म नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने अब डरना छोड़ दिया है। हम आज दुख में साथ आ रहे हैं लेकिन आस्था और संकल्प के साथ आतंकवाद की विफलता को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी ने भी प्रभावितों के प्रति जताई सहानुभूति
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी 20 साल पहले हुए हमलों में पीड़ितों, बचे लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भेजे एक संदेश में, 95 वर्षीय महारानी ने कहा, 'मेरे परिवार और पूरे देश के लोग इस हमले के पीड़ितों, बचे लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।'


बता दें 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क व वाशिंगटन में भयावह आतंकी हमले हुए थे। इसमें 2977 लोगों की मौत हुई थी। इनमें ब्रिटेन के भी 67 नागरिक शामिल थे। ये हमले अफगानिस्तान अलकायदा ने साजिश रचकर कराए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed