{"_id":"5e236d398ebc3e4b2f0887f3","slug":"800-crore-penalty-was-remove-on-johnson-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन एंड जॉनसन पर लगा 800 करोड़ डॉलर का जुर्माना हटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉनसन एंड जॉनसन पर लगा 800 करोड़ डॉलर का जुर्माना हटाया
Sun, 19 Jan 2020 02:10 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी पर निचली अदालत की जूरी द्वारा लगाए गए 800 करोड़ डॉलर के जुर्माने को पेंनसिलवेनिया की एक अदालत ने खत्म कर दिया है। कंपनी पर यह जुर्माना इस आरोप में लगा था क्योंकि उसने अपनी मनोचिकित्सा की दवा से पुरुषों में स्तन वृद्धि जैसे साइड इफेक्ट छिपाए थे।
विज्ञापन
ताजा आदेश में उसे दंडस्वरूप 68 लाख डॉलर चुकाने के लिए कहा गया है। वहीं कंपनी का कहना है कि वह इस दंड के खिलाफ अपील करेगी। इससे पहले अक्तूबर में जॉनसन एंड जॉनसन और उसकी सहयोगी कंपनी जनसेन फार्मा को निकोलस मरे की शिकायत पर फिलाडेल्फिया अदालत में यह जुर्माना चुकाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर में दी जाने वाली उसकी दवा रिसपर्डल में यह कमियां सामने आई थीं। यह दवा 1993 से बेची जा रही हैद्घ अकेले 2018 में कंपनी ने 73.7 करोड़ डॉलर की रिसपर्डल बेची थी।
विज्ञापन