फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   79th day of war: Ukrainian Navy targets Russian ship in Black Sea, Russia has launched several attacks on eastern Ukraine

युद्ध का 79वां दिन : यूक्रेनी नौसेना ने काला सागर में रूसी जहाज को बनाया निशाना, रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर किए कई हमले

Sat, 14 May 2022 05:34 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/मॉस्को/विसेनहॉस (जर्मनी)/वाशिंगटन/मॉस्को।
एजेंसी, कीव/मॉस्को/विसेनहॉस (जर्मनी)/वाशिंगटन/मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 14 May 2022 05:34 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका, रूसी आक्रामकता के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने के प्रयासों के तहत भारत से निकट संपर्क बनाए हुए है। प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, हम भारत के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, हम रूसी आक्रामकता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही उनके साथ होगा।

विज्ञापन
79th day of war: Ukrainian Navy targets Russian ship in Black Sea, Russia has launched several attacks on eastern Ukraine
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Agency

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 79वें दिन रूसी सेना ने एक बार फिर पूर्वी यूक्रेन क्षेत्र में हमले बढ़ा दिए हैं। रूस ने चेर्निहीव पर हमला किया और स्कूलों को निशाना बनाया। इस बीच, काला सागर में यूक्रेनी नौसैनिक बलों ने एक हमले में रसद पहुंचाने वाले रूसी जहाज को क्षतिग्रस्त कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने शुक्रवार तड़के ये हमले तब शुरू किए जबकि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने को तैयार हैं ताकि समझौता हो सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बीच, रूसी सेना ने दोनबास पर कब्जा जमाने के लिए मध्य व उत्तरी यूक्रेन पर भी हमले किए। वहीं, यूक्रेन ने उत्तर पूर्व में कुछ शहरों और गांवों को फिर से अपने कब्जे में ले लिया है। यही नहीं बल्कि यूक्रेनी नौसैनिकों ने दक्षिण-पश्चिमी ओडेसा क्षेत्र में काला सागर स्थित एक रूसी रसद जहाज को क्षतिग्रस्त कर दिया। यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता सेरही ब्रेचुक ने कहा, हमारे नौसैनिक बलों ने जहाज में आग लगा दी। उन्होंने कहा, रूसी नौसेना ने स्नेक आइलैंड पर अपना पोत वसेवोलॉड बोब्रोव खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाबंदी लगाकर पश्चिमी देश खुद हो रहे बर्बाद : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, यूक्रेन में रूस की कार्रवाई के बाद पश्चिमी देशों द्वारा मॉस्को पर लगाए प्रतिबंधों से वह खुद बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आर्थिक मुद्दों पर एक बैठक में पुतिन ने कहा कि कई देश पहले से ही भूख के खतरों का सामना कर रहे हैं और यदि रूस के खिलाफ प्रतिबंध ऐसे ही जारी रहते हैं तो ईयू को भी ऐसे दुष्परिणाम भुगतने होंगे जिन्हें पलटना मुश्किल होगा।

रूस ने फिनलैंड को नाटो में शामिल होने को लेकर चेताया
फिनलैंड के नेता जहां नाटो में शामिल होने के पक्ष में सामने आए और स्वीडन ने भी कुछ दिनों में ऐसा करने की संभावना जताई वहीं रूसी राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) ने चेतावनी दी कि उसे जवाबी कार्रवाई के तौर पर ‘सैन्य-तकनीकी’ कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा। इसे रूस द्वारा फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल होने की स्थिति में रूसी धमकी के तौर पर लिया जा रहा है। 


भारत के निकट संपर्क में अमेरिका : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका, रूसी आक्रामकता के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने के प्रयासों के तहत भारत से निकट संपर्क बनाए हुए है। प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, हम भारत के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, हम रूसी आक्रामकता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही उनके साथ होगा।

रूसी आक्रमण से निपटने के लिए यूक्रेन को 4022 करोड़ देगा ईयू
जी-7 देशों के राजनयिकों की बैठक में शुक्रवार को ईयू ने रूसी आक्रमण के मुकाबले के लिए यूक्रेन को और 4022 करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की। विदेश नीति पर ईयू के उच्च प्रतिनिधि जोसेफ बोरेल ने कहा, कुछ देशों की गलतफहमी के बावजूद उन्हें अन्य देशों के भी जल्द ही रूसी तेल को प्रतिबंधित करने की उम्मीद है। ईयू की ओर से दी जा रही रकम से यूक्रेन की सेना भारी हथियार खरीदेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed