फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   78th day of war: Russian air strikes on Mariupols steel plant, Ukrainian army is also giving a befitting reply

युद्ध का 78वां दिन : मैरियूपोल के स्टील प्लांट पर रूस कर रहा ताबड़तोड़ हवाई हमले, यूक्रेनी सेना भी दे रही मुंहतोड़ जवाब

Fri, 13 May 2022 02:21 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/मॉस्को। 
एजेंसी, कीव/मॉस्को।  Published by: योगेश साहू Updated Fri, 13 May 2022 02:21 AM IST
सार

रूस के खिलाफ प्रतिबंध बढ़ाने को लेकर जापान और यूरोपीय संघ (ईयू) राजी हो गए हैं। दोनों देशों के नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इस युद्ध के असर को लेकर चिंताएं जताई, जहां चीन की बढ़ती पैठ के बीच वे आपसी भागीदारी मजबूत करने समेत सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। उधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंध सामान्य होना अब मुश्किल है।

विज्ञापन
78th day of war: Russian air strikes on Mariupols steel plant, Ukrainian army is also giving a befitting reply
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

रूसी फौजें मैरियूपोल के अजोवस्तल स्टील प्लांट पर ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रही हैं। हमलों में यूक्रेन के उस प्रस्ताव के बाद तेजी आई है, जिसमें उसने स्टील प्लांट में फंसे अपने सैनिकों की सुरक्षित निकासी के बदले रूस के बंधक सैनिकों को छोड़ने की बात कही है। यूक्रेनी उपप्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा, मैरियूपोल में हमारे प्रतिरोध के अंतिम मोर्चे में फंसे घायल सैनिकों को निकालने के संबंध में बातचीत चल रही है।

विज्ञापन


मैरियूपोल के मेयर पेट्रो एंड्रीशचेंको ने बताया, रूसी सैनिकों ने शहर से निकलने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। वहां की कुछ इमारतों में ही रहने लायक हालात हैं। शहर में बचे नागरिक भोजन के बदले रूसी सेनाओं के साथ सहयोग कर रहे हैं। उधर, रूसी फौजें पूर्वी यूक्रेन में अपनी स्थिति मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन


यूक्रेनी महाभियोजक का खुलासा, रूसी सैनिक पर चलाएंगे युद्ध अपराध का मुकदमा
यूक्रेन पर रूसी हमले के 78वें दिन भी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की झुकने को तैयार नहीं हैं। बल्कि यह जंग और तेज होती जा रही है। इस बार रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन की तरफ से उस पर हमला हुआ है जिसमें एक रूसी नागरिक की मौत हो गई और छह जख्मी हुए हैं। उधर, यूक्रेन की शीर्ष अभियोजक ने बंधक बनाए गए एक रूसी सैनिक पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाने की योजनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाभियोजक इरिना वेनेदिक्तोवा ने बताया कि उनके कार्यालय ने सार्जेंट वादिन शिशिमारिन (21) पर 62 वर्षीय निहत्थे नागरिक की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद इस रूसी सार्जेंट पर युद्ध अपराध का केस चलाया जा रहा है जिसमें उसे 15 साल की जेल हो सकती है। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह सुनवाई कब शुरू होगी।

इरिना का कार्यालय रूसी सेना के 10,700 से अधिक कथित युद्ध अपराधों की जांच कर रहा है और उसने 600 संदिग्धों की पहचान की है। इस बीच, रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने अपनी सीमा से 11 किमी दूर जो बम फेंके हैं वे बेलगोरोद क्षेत्र स्थित सोलोखी गांव में गिरे हैं जहां 600 लोग रहते हैं। रूसी मीडिया ने यह दावा भी किया कि यूक्रेन की तरफ से तोप के कुछ गोले भी रूसी गांव में आकर गिरे हैं।

रूस के खिलाफ प्रतिबंध बढ़ाने पर जापान और यूरोपीय संघ राजी
रूस के खिलाफ प्रतिबंध बढ़ाने को लेकर जापान और यूरोपीय संघ (ईयू) राजी हो गए हैं। दोनों देशों के नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इस युद्ध के असर को लेकर चिंताएं जताई, जहां चीन की बढ़ती पैठ के बीच वे आपसी भागीदारी मजबूत करने समेत सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन तथा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल के साथ टोक्यो में चर्चा के बाद कहा, जापान रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों का समर्थन करता है। यूरोपीय नेताओं ने कहा, यूक्रेन पर सहयोग यूरोप में अहम है और हिंद-प्रशांत में भी महत्वपूर्ण है।
 
इस्पात संयंत्र पर रूस का हवाई हमला जारी
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी सेना ने मैरियूपोल में अजोवस्तल इस्पात संयंत्र पर हवाई हमला जारी रखा हुआ है। रूसी सेना यहां तोपखाने और ग्रेनेड लांचर भी दागे हैं। बमबारी तब शुरू हुई जब यूक्रेन ने युद्ध के दौरान बुरी तरह से घायल सैनिकों की सुरक्षित निकासी के बदले रूसी कैदियों को रिहा करने की पेशकश की, जो संयंत्र के अंदर फंसे हुए थे। उप-प्रधानमंत्री इरीना ने कहा, मैरियूपोल में फंसे सैनिकों को निकालने के लिए चर्चा जारी थी लेकिन कोई भी विकल्प सही नहीं था। इस बीच, यहां रूसी बलों ने शहर से बाहर निकलने के सभी मार्ग अवरुद्ध कर दिए हैं।

पुतिन से रिश्ते सामान्य होना मुश्किल : जॉनसन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंध सामान्य होना अब मुश्किल है। एलबीसी रेडियो के यह पूछने पर कि गलती मानकर यदि पुतिन वैश्विक मंच पर लौटते हैं तो क्या उनका स्वागत किया जाएगा, जॉनसन ने कहा, पुतिन के लिए यह मुश्किल है, लेकिन असंभव कुछ नहीं। मैं ऐसा चाहता हूं, लेकिन लगता नहीं कि मैं कभी पुतिन के साथ संबंध सामान्य कर सकूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed