फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7000 people of Indian origin arrested for illegally entering in America

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़े गए भारतीय मूल के 7000 लोग

Fri, 21 Feb 2020 02:32 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 21 Feb 2020 02:32 AM IST
सार

उत्तरी अमेरिका पंजाबी एसोसिएशन ने सूचना की स्वतंत्रता कानून के जरिए उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर बताया है कि अमेरिकी सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने वित्त साल 2019 में 272 महिलाओं और 591 नाबालिगों सहित भारतीय मूल के 7720 लोगों को पकड़ा।

विज्ञापन
7000 people of Indian origin arrested for illegally entering in America
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में साल 2019 में भारतीय मूल के 7,720 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से 272 महिलाएं और 591 नाबालिग थे। आधिकारिक आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


उत्तरी अमेरिका पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 (अक्टूबर 2018 -सितंबर 2019) के दौरान 8,51,508 लोगों को पकड़ा गया। पूर्व के वित्तीय वर्ष की तुलना में इसमें 115 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 12 साल में यह सर्वाधिक है।
विज्ञापन


एनएपीए ने सूचना की स्वतंत्रता कानून के जरिए उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर बताया है कि अमेरिकी सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने वित्त साल 2019 में 272 महिलाओं और 591 नाबालिगों सहित भारतीय मूल के 7720 लोगों को पकड़ा। साल 2017 में 4620 भारतीयों को पकड़ा गया। साल 2014 में 1663, साल 2015 में 3091 और साल 2016 में 3544 लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल ने कहा, ‘यह बहुत चिंता की बात है कि अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते समय अमेरिकी सीमा पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नाबालिगों को पकड़ा गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed