फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   70-year-old woman arrested for plotting to kill Israel PM Netanyahu; plan was to attack through IED blast

Israel: नेतन्याहू की हत्या की साजिश रचने वाली 70 वर्षीय महिला गिरफ्तार; IED ब्लास्ट के जरिये हमले की थी तैयारी

Thu, 24 Jul 2025 02:04 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 24 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
70-year-old woman arrested for plotting to kill Israel PM Netanyahu; plan was to attack through IED blast
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की साजिश करने के शक में इस्राइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने बुधवार को एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। इस्राइली न्यूज कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर आरोप है कि वह आईडी ब्लास्ट के जरिए नेतन्याहू पर हमला करने की साजिश रच रही थी। गुरुवार को महिला के खिलाफ अपराध की साजिश रचने और आतंकी कार्रवाई करने की साजिश के आरोप में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को दो हफ्ते पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे कुछ शर्तों के साथ रिहा कर दिया गया था। इन शर्तों में उसे सभी सरकारी संस्थानों में प्रवेस करने और प्रधानमंत्री के करीब जाने से प्रतिबंधित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह महिला जानी-मानी सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी है। उसने अन्य प्रदर्शनकारियों से हथियार हासिल करने और प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने की कोशिश की थी। अदालत ने महिला की पहचान को गोपनीय रखने कहा था, लेकिन जांचकर्ताओं की अपील पर बुधवार को गोपनीयता का आदेश हटा लिया गया। हालांकि जांच पूरी होने के बाद भी पुलिस ने महिला की पहचान को उजागर नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि स्टेट अटॉर्नी ऑफिस और सरकारी वकील को आगे की कार्रवाई और चार्जशीट के लिए जरूरी दस्तावेज सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


पिछले साल भी हमला हुआ था
यह पहली बार नहीं है जब इस्राइली पीएम पर हमला हुआ है। पिछले साल अक्तूबर पर नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित घर पर फिर से हमला हुआ था। नेतन्याहू के घर की तरफ 2 फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए, जो घर के आंगन में गिरे थे। हमले के वक्त नेतन्याहू और उनका परिवार परिवार घर पर नहीं थे। इससे पहले भी नेतन्याहू के घर पर हिजबुल्ला ने हमला किया था। तब एक ड्रोन नेतन्याहू के घर के पास एक इमारत पर गिरा था। उस समय भी नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान पर हो रहा शक
दोनों देशों के बीच हुआ हालिया युद्ध के बाद ईरान से नेतन्याहू की हत्या के आह्वान की आवाजें उठी हैं। ऐसे में इस महिला को लोग ईरान से जोड़कर भी देख रहे हैं कि ईरान भी अपना खुफिया जाल इस्राइल में बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed