फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   70 killed as Houthi rebels launch air strike on Yemen prison, major attack after Abu Dhabi

हूती विद्रोहियों का कारनामा: यमन की जेल पर हवाई हमले में 70 की मौत, अबूधाबी के बाद दूसरा बड़ा हमला

Sat, 22 Jan 2022 09:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 22 Jan 2022 09:58 AM IST
सार

Houthi air strike on a Yemen prison : यमन की जेल पर शुक्रवार को किए गए इस हमले के बाद सेना व विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ गया है। हमले के बाद विद्रोहियों ने वीडियो फुटेज भी जारी किए, जिसमें मलबे में दबे शव व हताहत पुलिस व सेना के जवान नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
70 killed as Houthi rebels launch air strike on Yemen prison, major attack after Abu Dhabi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बीते दिनों संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी में हमले के बाद हूती विद्रोहियों ने यमन की एक जेल पर हवाई हमला किया है। हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने इस हमले की निंदा की है। 
विज्ञापन


यमन की जेल पर शुक्रवार को किए गए इस हमले के बाद सेना व विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ गया है। हमले के बाद विद्रोहियों ने वीडियो फुटेज भी जारी किए, जिसमें मलबे में दबे शव व हताहत पुलिस व सेना के जवान नजर आ रहे हैं। यह हवाई हमला यमन के मध्य शहर सादा में किया गया।  
विज्ञापन


हमले में जेल की इमारत तबाह हो गई। जिस वक्त मिसाइल से हमला किया गया तब जेल के समीप ही बच्चे खेल रहे थे। हमले में बच्चों के हताहत होने की खबर नहीं है। सादा की इस जेल में प्रवासियों को रखा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हूती विद्रोहियों ने गत सोमवार को अबूधाबी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इस हमले में दो भारतीय व पाकिस्तानी नागरिक मारे गया था। इसके बाद यूएई की सरकार के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को जारी बयान में सभी संबद्ध पक्षों से तनाव घटाने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का सम्मान करने तथा शांति प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अनुरोध किया था। सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर अबूधाबी हमले की निंदा की थी। 

सादा की जेल पर हमले में कई लोग घायल हुए हैं। मलबे से हताहतों को निकालने का काम जारी है। डॉ. अहमद महत ने बताया कि कई लोग लापता हैं और माना जा रहा है कि वे मलबे में दबे हो सकते हैं। कुछ घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 


यमन के बड़े हिस्से पर हूती विद्रोहियों ने कब्जा किया हुआ है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की बहाली के लिए सऊदी अरब की अगुवाई वाला सैन्य गठबंधन हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है। यमन के गृहयुद्ध में लड़ाई के लिए यूएई, सऊदी गठबंधन में 2015 में शामिल हो गया था। यूएई ने हाल के हफ्तों में यमन में हूती ठिकानों के खिलाफ अपने हवाई अभियान को तेज कर दिया है। इसके बदले में हूती विद्रोहियों ने भी जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। अबूधाबी व सादा में हुए हमले इसी कड़ी का हिस्सा माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed