{"_id":"614222598ebc3e213820fb66","slug":"7-soldiers-and-5-militants-killed-in-gun-battle-in-pakistan-hyber-pakhtunkhwa-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़, सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पांच आतंकी भी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़, सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पांच आतंकी भी ढेर
Wed, 15 Sep 2021 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:13 PM IST
सार
इससे पहले जुलाई में खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी सहित कम से कम 13 लोग मारे गए थे। यह घटना उस समय हुआ जब ऊपरी कोहिस्तान जिले में निर्माणाधीन दासु बांध स्थल पर चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट हो गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत में बुधवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें सात पाकिस्तानी सैनिक और पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है। समचार एजेंसी पीटीआई ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के हवाले से बताया कि आंतकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच यह मुठभेड़ एक निजी परिसर के पास हुई। दोनों ओर से हुई भारी फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के सात जवान मारे गए। वहीं, जवाबी कार्रवाई में परिसर में छिपे हुए सभी पांच आतंकियों को भी मार गिराया गया।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने सैनिकों की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। बता दें कि तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद से इस बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में आतंक की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले जुलाई में खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी सहित कम से कम 13 लोग मारे गए थे। यह घटना उस समय हुआ जब ऊपरी कोहिस्तान जिले में निर्माणाधीन दासु बांध स्थल पर चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन