फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7 killed in gun attack on picnic-goers in northwest Pakistan Know all about it

Pakistan: पाकिस्तान में पिकनिक मनाने गए लागों पर बरसाईं गोलियां; बंदूकधारी हमलावरों ने सात को उतारा मौत के घाट

Sun, 17 Aug 2025 02:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Aug 2025 02:07 PM IST
सार

पुलिस की टुकड़ियों की सहायता से बचाव दल के 1122 अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। घायल शख्स को बाद में विशेष उपचार के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
7 killed in gun attack on picnic-goers in northwest Pakistan Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के एक समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


रेगी शिनो खेल में हमला किया गया
पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ितों पर शनिवार देर रात पेशावर से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हमला किया गया। वे टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक और घायल सभी दोस्त थे
पुलिस की टुकड़ियों की सहायता से बचाव दल के 1122 अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। घायल शख्स को बाद में विशेष उपचार के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि मृतक और घायल सभी दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरपकड़ अभियान शुरू
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि उनकी तलाश के लिए धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया है। हत्याओं के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed