फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7 Indian-origin men convicted of violent disorder at UK kabaddi tournament

UK: कबड्डी टूर्नामेंट में हिंसा फैलाने के आरोप में भारतीय मूल के सात दोषी करार, डर्बी क्राउन कोर्ट सुनाएगी सजा

Fri, 09 Aug 2024 06:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Aug 2024 06:39 PM IST
सार

UK: इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स में पिछले साल एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हिंसा और अव्यवस्था फैलाने के आरोप में भारतीय मूल के सात लोगों को दोषी ठहराया गया है। 

विज्ञापन
7 Indian-origin men convicted of violent disorder at UK kabaddi tournament
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के डर्बी में भारतीय मूल के सात लोगों को दोषी ठहराया गया है। उन पर एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान बंदूक और धारदार हथियार से अव्यवस्था फैलाने का आरोप है। इन सभी की उम्र 24 से 36 वर्ष के बीच है। 

विज्ञापन


डर्बीशायर पुलिस ने कहा, पिछले साल अगस्त में अलवास्टन में कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले दो समूहों के बीच हिंसक झड़क हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। गिरफ्तार किए गए और आरोपित पांच लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। जबकि दो अन्य परमिंदर सिंह और मलकीत सिंह को पिछले हफ्ते कोर्ट ने अव्यवस्था फैलाने और हथियार रखने का दोषी ठहराया था। सभी दोषियों को डर्बी क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ जांच अधिकारी मैट क्रूम ने कहा, एक खेल के आयोजन में शामिल होने के लिए लोग पहुंचे थे। यह एक सुखद दिन होना चाहिए था लेकिन यह एक बड़ी हिंसक अव्यवस्था में बदल गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि इस घटना का दर्शकों के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर भी असर पड़ा है, जो इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हम उन सभी के आभारी हैं, जिन्होंने हमारी जांच में मदद की है। 

पिछले साल 20 अगस्त को जब गोलीबारी होने और लोगों के हथियारों से लड़ने की खबरें आई थीं, तो पुलिस को एलवास्टन लेन के पास घटनास्थल पर बुलाया गया था। पुलिस ने पाया कि यह झगड़ा पूर्व नियोजित था। एक समूह ने इसके लिए डर्बी की ब्रंसविक स्ट्रीट में बैठक की थी। 



कोर्ट को बताया गया था कि परमिंदर सिंह (25 वर्षीय) उन लोगों में से एक था, जो बैठक से भाग गया था और ड्रोन फुटेज में अपने हुड के साथ चेहरा ढंकते हुए कैद किया गया था। उसे घटनास्थल पर दो खेतों के बीच आगे बढ़ते देखा गया था। बाद में पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें एक भरी हुई पिस्तौल थी। 

कोर्ट को यह भी बताया कि गया कि समूह का दूसरा सदस्य मलकीत सिंह भी हिंसा में शामिल था। उस पर हमला किया गया और उसके सिर पर चोटें आईं। डर्बीशायर पुलिस के लिए जांच का नेतृत्व करने वाले डिटेक्टिव कांस्टेबल स्टीवी बार्कर ने कहा, मलकीत सिंह और परमिंदर सिंह ने इश घटना के दौरान दूसरों की सुरक्षा की घोर उपेक्षा की। मुझे खुसी है कि उनकी भूमिका के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed